फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Boiling of milk prices: 461 milk cooperative societies in Sehore on indefinite strike

दूध के भावों पर उबाल: सीहोर में 461 दुग्ध सहकारी समितियां कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

Sun, 20 Mar 2022 09:04 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 20 Mar 2022 09:04 PM IST
सार

जिले में सक्रिय 461 दुग्ध सहकारी समितियों सहित राजगढ़, शाजापुर, रायसेन जिले की सैकड़ों दुग्ध सहकारी समितियां 21 मार्च सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रही हैं।

विज्ञापन
Boiling of milk prices: 461 milk cooperative societies in Sehore on indefinite strike
दूध उत्पादक किसानों को भोपाल दुग्ध संघ बाजार मूल्य के हिसाब से काफी कम दाम दे रहा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपभोक्ताओं को दूध की कमी का सामना करना पड़ सकता है। जिले में सक्रिय 461 दुग्ध सहकारी समितियों सहित राजगढ़, शाजापुर, रायसेन जिले की सैकड़ों दुग्ध सहकारी समितियां 21 मार्च सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रही हैं। हजारों दुग्ध उत्पादक किसानों ने भी अपना समर्थन दुग्ध सहकारी समितियों को दिया है। सहकारी दुग्ध संघ ने खुले बाजार में दूध के दाम प्रति लीटर दाम 4 से 5 रुपये बढ़ाने की घोषणा की है, जबकी दुग्ध उत्पादक किसानों के लिए दो रुपये भी नहीं बढाए गए हैं।
विज्ञापन


दुग्ध सहकारी समितियों द्वारा प्रतिलीटर फेट के दाम 7 रुपये बढाए जाने की मांग को भोपाल दुग्ध संघ ने ठुकरा दिया है। दुग्ध संघ ने किसानों दुग्ध समितियों की आशा से विपरीत प्रतिलीटर फेट कुल 40 पैसे की ही बढ़ोतरी की है। जिस से दुग्ध उत्पादक किसानों और दुग्ध सहकारी समितियों में आक्रोश बना हुआ है।
विज्ञापन

 
सहकार भारती जिला सीहेार सहकारी दुग्ध समितियों के जिलाध्यक्ष रामनारायण चौधरी ने बताया कि इस मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भोपाल दुग्ध संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी व महासंघ के महाप्रबंधक को भी ज्ञापन दिया है, लेकिन मांग के विपरीत प्रतिलीटर फेट में भोपाल दुग्ध संघ के द्वारा बढ़ोतरी की गई है। जबकि आम जनता से प्रतिलीटर दूघ के दाम 4 से 5 रुपये बढ़ाने की घोषणा की गई है। दुग्ध उत्पादक किसानों को इस से कोई भी लाभ नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि सीहोर जिले में चार लाख 80 हजार दुधारू पशु हैं। जिले में प्रतिदिन 4 लाख 80 हजार लीटर दूध का उत्पादन होता है। इस दूध को 461 दुग्ध सहकारी समितियों के माध्यम से भोपाल दुग्ध संघ को दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पूर्व दुग्ध संघ अध्यक्ष महेंद्र पटेल ने कहा कि कई सालों से दूध के दाम बढ़ाने की मांग की जा रही है, लेकिन दुग्ध संघ भोपाल दूध के दाम में वृद्धि नहीं कर रहा है जबकि प्राइवेट डेयरी वाले अधिक दाम उपलब्ध कराते हैं। जिस कारण अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की नौबत आ गई है। दूध उत्पादक किसानों को भोपाल दुग्ध संघ बाजार मूल्य के हिसाब से काफी कम दाम दे रहा है। बीते वर्ष फरवरी-मार्च 2021 में क्रय दर 68 रुपए प्रति किलो फेट थी। अब दूध प्रदायकों को 7 रुपये प्रति लीटर का नुकसान हो रहा था, क्योंकि पशु आहार का भाव 2021 से 200 रुपये क्विंटल बढ़ा गया है। भाड़े में भी वृद्धि हुई है। दुग्ध समिति के गोविंद सिंह, लखन सिंह पाटीदार, कैलाश चंद वर्मा, महेश कुमार, मनोहर सिंह, ओम प्रकाश चौधरी, मदन सिंह पटेल, दीप सिंह वर्मा, रामनारायण आदि ने समुचित दुग्ध के दाम देने की मांग सरकार से की है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed