फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Body of a 8 year old girl was found in a drain at Kamla Nagar Bhopal

भोपाल: आठ साल की लड़की से दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या, छह पुलिसकर्मी निलंबित

Sun, 09 Jun 2019 02:27 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 09 Jun 2019 02:27 PM IST
विज्ञापन
Body of a 8 year old girl was found in a drain at Kamla Nagar Bhopal
मौके पर पहुंची पुलिस टीम - फोटो : ANI
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कमला नगर इलाके में आठ साल की एक लड़की की लाश नाले में मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार लड़की के साथ दुष्कर्म की बात सामने आई है।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल ने बताया कि बच्ची के शव की शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट प्राप्त हो गयी है। इसमें कहा गया है कि बच्ची के साथ बलात्कार किया गया और गला घोंटने से उसकी मौत हुई है। हम विस्तृत रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रहे हैं। हमने एक आरोपी की पहचान की है और पुलिस दल ने उसे पकड़ने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन


इससे पहले भोपाल जोन के पुलिस महानिरीक्षक योगेश देशमुख ने बताया कि शनिवार रात को कमला नगर पुलिस थाने को इस बच्ची के गायब होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने उसे रात भर ढूंढा। लेकिन बच्ची का शव आज सुबह करीब पांच बजे मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


देशमुख ने बताया कि बच्ची के परिजन के अनुसार, अपने घर से यह बच्ची शनिवार रात को करीब आठ बजे गुटका खरीदने के लिए पास की ही दुकान में गई थी। लेकिन जब वह वापस नहीं आई तो उसके परिजनों ने पुलिस में इसकी गायब होने की शिकायत की थी।

बच्ची शनिवार रात 8 बजे से लापता थी। इसके बाद से ही परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इस मामले में कमला नगर थाना पुलिस को भी शिकायत की गई थी। लेकिन पुलिस ने तब केस दर्ज करने से मना कर दिया था। लड़की की खोज में लापरवाही बरतने के आरोप में छह पुलिसकर्मियों को निलंबित भी किया गया है। निलंबित पुलिसकर्मियों में एक एएसआई, एक हवलदार और चार सिपाही शामिल हैं।

परिवारजनों से मिलने पहुंचीं सांसद साध्वी प्रज्ञा
मृतक लड़की के परिवारजनों को सांत्वना देने के लिए भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा भी पहुंची। भोपाल के एएसपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के बारे में विस्तृत पता चलेगा। मामले में पूछताछ की जा रही है।

गृहमंत्री बोले- संदिग्ध आरोपी की हुई पहचान
गृहमंत्री बाला बच्चन ने बताया कि इस मामले में एक संदिग्ध आरोपी की पहचान की गई है। उसके परिवार के सदस्यों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस को आरोपी की लोकेशन पता चली है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

जनसंपर्क मंत्री ने पुलिस पर साधा निशाना
मध्यप्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा भी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस अगर सही तरीके से काम करती तो बच्ची की जान बचाई जा सकती थी।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed