फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BJPs leaders pain comes out in Madhya Pradesh after Election

मध्य प्रदेश में छलक रहा है भाजपा नेताओं का दर्द, विवादित बयान वायरल

Sun, 16 Dec 2018 03:05 AM IST
गौरव द्विवेदी राजेश चतुर्वेदी, भोपाल
राजेश चतुर्वेदी, भोपाल Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sun, 16 Dec 2018 03:05 AM IST
विज्ञापन
BJPs leaders pain comes out in Madhya Pradesh after Election

मध्य प्रदेश में चुनाव हारने के बाद भाजपा नेताओं की पीड़ा अब बाहर आने लगी है और उनके  विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ताजा वीडियो महिदपुर से चुने गए भाजपा के बहादुर सिंह चौहान का है, जिसमें वह कहते सुनाई पड़ रहे हैं कि जिन लोगों ने शिवराज (पूर्व मुख्यमंत्री) को हराया है, वो एक माह में नहीं रोए तो बहादुर सिंह मत कहना मुझे। इस वीडियो में बहादुर सिंह शायद कार्यकर्ताओं से कह रहे हैं कि जहां-जहां कांग्रेस के विधायक बने हैं, वहां एक माह के भीतर गुंडागर्दी, बेईमानी और हफ्ता वसूली चालू हो जाएगी।

विज्ञापन


इससे पहले शिवराज सरकार में मंत्री रही अर्चना चिटनीस ने अपने विधानसभा क्षेत्र बुरहानपुर के मतदाताओं का आभार जताने के लिए बुलाए सम्मेलन में कहा था कि जिन्होंने भी मेरे और मेरी पार्टी के खिलाफ काम किया है, कल रात को वो लोग सो नहीं पाए होंगे। जिसने किसी के बहकावे में आकर, बरगलाने पर या मन से मुझे वोट नहीं दिया है, उनको रुला न दिया तो मेरा नाम चिटनीस नहीं।

विज्ञापन

इसी तरह विधानसभा के स्पीकर रहे डॉ. सीताशरण शर्मा ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में संगठन अपनी भूमिका ठीक ढंग से नहीं निभा सका। कई स्थानों पर पार्टी के बागी मैदान में डटे थे, लेकिन संगठन उन्हें समझाने में नाकामयाब रहा। बता दें कि डॉ. शर्मा के खिलाफ कांग्रेस ने सरताज सिंह को चुनाव मैदान में उतारा था, जो अपना टिकट काटे जाने से नाराज होकर कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

शिवराज सरकार में मंत्री रहे यशोधरा राजे सिंधिया और जयभान सिंह पवैया ने ग्वालियर-चंबल में मिली करारी शिकस्त के लिए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को जिम्मेदार ठहराया है। अपने कार्यकर्ताओं की बैठक में पवैया ने तोमर का नाम तो नहीं लिया था मगर परोक्ष रूप से तोमर पर ही निशाना साधते हुए कहा था, बड़े कद के लोग भी अपनी मर्यादा का ध्यान रखते तो शायद शिवराज सिंह मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे होते। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed