फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BJP slams MP Govt to remove Deen Dayal Upadhyaya and Shankaracharya chapters

भाजपा का आरोप, मध्य प्रदेश सरकार हटा रही पाठ्यक्रम से दीनदयाल उपाध्याय, आदि शंकराचार्य के अध्याय

Sat, 20 Jul 2019 05:32 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sat, 20 Jul 2019 05:32 PM IST
विज्ञापन
BJP slams MP Govt to remove Deen Dayal Upadhyaya and Shankaracharya chapters
कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

मध्यप्रदेश विधानसभा में भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि उसने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और आदि शंकराचार्य के अध्याय, प्रदेश के स्कूली शिक्षा के पाठ्यक्रम से हटाने के आदेश दिये हैं। हालांकि विधानसभा के अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने संबंधित मंत्री को इस मामले में संज्ञान लेने के निर्देश दिये।

विज्ञापन


शून्य काल के दौरान इस मामले को सदन में उठाते हुए भाजपा विधायक विश्वास सारंग ने कहा कि प्रदेश सरकार ने भाजपा के विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय और सनातन धर्म के आदि शंकराचार्य के अध्याय, स्कूली पाठ्यक्रम से हटाने के निर्देश दिये हैं।
विज्ञापन


सांरग ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने राजनीतिवश इस प्रकार के निर्देश जारी किये हैं। उन्होंने कहा कि उपाध्याय ने एकात्म मानव दर्शन का सिद्धांत दिया और अपना पूरा जीवन गरीबों के उत्थान में लगा दिया। भाजपा विधायक ने कहा कि आदि शंकराचार्य ने देश भर में यात्रा कर देश की एकता के लिये काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने इस मामले में बहस कराने की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार का यह कदम हमारे इतिहास, हमारी धरोहर और सनातन धर्म की समृद्ध संस्कृति के खिलाफ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed