फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BJP removed the leader who made indecent remarks on Gods and Goddesses Damoh News

Damoh News: देवी-देवताओं पर की अभद्र टिप्पणी, BJP ने युवा मोर्चा में विशेष आमंत्रित सदस्य उजमा को पद से हटाया

Sat, 24 Feb 2024 02:04 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 24 Feb 2024 02:04 PM IST
सार

प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा राहुल तिवारी ने उजमा को पद से हटाने के आदेश जारी किए गए हैं। उजमा ने हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
BJP removed the leader who made indecent remarks on Gods and Goddesses Damoh News
युवा मोर्चा में विशेष आमंत्रित सदस्य उजमा नाज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रदेश संगठन ने दमोह भाजपा युवा मोर्चा की विशेष आमंत्रित सदस्य उजमा नाज को पद से हटा दिया है।  उजमा नाज ने हिंदू देवी देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद पार्टी की ओर से यह कार्रवाई की गई है। प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा राहुल तिवारी ने उजमा को पद से हटाने के आदेश जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन


प्रदेश महामंत्री राहुल ने जारी पत्र में लिखा कि उजमा नाज के द्वारा सोशल मीडिया पर हिंदू देवी देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। सोशल मीडिया और मीडिया के माध्यम से युवा मोर्चा के जिम्मेदार पदाधिकारियों पर अनर्गल आरोप भी लगाए गए। इससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है। इस अनुशासनहीनता के चलते उजमा नाज को भारतीय जनता युवा मोर्चा के सभी दायित्व से तत्काल प्रभाव से मुक्त किया जाता है।
विज्ञापन




युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पर भी हुई थी कार्रवाई 
इसके पहले शुक्रवार को दमोह भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भरत यादव को भी उनके पद से हटाया गया था। उनके द्वारा एक ऑडियो में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को अपशब्द कहते हुए गालियां दी गई थीं, वह जिस महिला से बात करते हुए सुनाई दे रहे थे उससे अभद्र भाषा में बातचीत की जा रही थी। इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के निर्देश पर भरत यादव को पद मुक्त से कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed