फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BJP president Amit Shah Slams congress In Madhya Pradesh in Rewa party Workers conference

शाह बोले- 10 साल केंद्र में रही कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के साथ किया अन्याय, देना पड़ेगा हिसाब

Mon, 15 Oct 2018 03:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Updated Mon, 15 Oct 2018 03:10 PM IST
विज्ञापन
BJP president Amit Shah Slams congress In Madhya Pradesh in Rewa party Workers conference

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दो दिवसीय मध्यप्रदेश दौरे का आज अंतिम दिन है। इस दौरान उन्होंने जबलपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। यहां भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। 

विज्ञापन


शाह ने कहा, 'भारतीय जनता पार्टी करोड़ों कार्यकर्ताओं की पार्टी है और अपने कार्यकर्ताओं के दम पर ही चुनाव जीतती है। हमारे लिए गर्व की बात है कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है जिसके 11 करोड़ से ज्यादा सदस्य हैं।'
विज्ञापन


उन्होंने वर्तमान शिवराज सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा, 'मध्य प्रदेश के अंदर 24 घंटे बिजली देने का काम शिवराज सिंह सरकार ने किया है। विकास के हर क्षेत्र में शिवराज सिंह की सरकार ने मध्यप्रदेश को आगे बढ़ाने का काम किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाह ने कहा, '10 साल तक केंद्र में रही कांग्रेस की सरकार मध्यप्रदेश के साथ अन्याय करती रही, कांग्रेस पार्टी को उसका हिसाब देना पड़ेगा? कांग्रेस पार्टी ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बनाकर रखा था, शिवराज की सरकार ने मध्यप्रदेश को विकसित राज्य बनाया है और आने वाले समय में मोदी और शिवराज मिलकर मध्यप्रदेश को समृद्ध प्रदेश बनाने का काम करेंगे।'

बता दें कि भाजपा अध्यक्ष ने इससे पहले रीवा में एक जनसभा को संबोधित किया। यहां शाह कांग्रेस पर हमला बोलते हुए ने कहा, 'ये चुनाव कांग्रेस को मध्य प्रदेश से मूल समेत उखाड़ फेंकने का चुनाव है। कांग्रेस पार्टी देश में घुसकर बम धमाके करने वाले घुसपैठियों को बचाने में लगी है क्योंकि कांग्रेस पार्टी उन्हें अपना वोट बैंक मानती है लेकिन हमारे लिए ये देश की सुरक्षा का विषय है।'

उन्होंने कहा, 'कांग्रेस के बंटाधार सीएम के काल में 2,900 मेगावॉट बिजली का उत्पादन होता था अब 45,000 मेगावॉट का उत्पादन होता है। उनके राज में 45,000 किमी सड़कें थी जबकि अब 95,000 हैं। गेहूं का उत्पादन 49 लाख मीट्रिक टन था जिसे शिवराज जी ने बढ़ा कर 219 लाख मीट्रिक टन कर दिया है। सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाना हो या फिर 24 घंटे बिजली देनी हो, हर क्षेत्र में शिवराज जी ने अभूतपूर्व कार्य किये हैं।'


उल्लेखनीय है कि इसके बाद अमित शाह जबलपुर जिले में पार्टी की सभाओं को संबोधित करेंगे। और फिर शाह डिंडोरी जिले में आदिवासी समुदाय के एक कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि अमित शाह प्रदेश संगठन को उम्मीदवार तय करने के मानदंडों पर भी निर्देश दे सकते हैं। बता दें कि 230 सदस्यीय विधानसभा के लिए 28 नवंबर को मतदान होना है। मतगणना 11 दिसंबर को होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed