फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BJP MP Sadhvi Pragya Singh Thakur Viral Video in SpiceJet flight

भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा पर फ्लाइट में भड़के यात्री, एक ने कहा- आपको शर्म नहीं है

Mon, 23 Dec 2019 02:40 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 23 Dec 2019 02:40 PM IST
विज्ञापन
BJP MP Sadhvi Pragya Singh Thakur Viral Video in SpiceJet flight
साध्वी प्रज्ञा - फोटो : social media

अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहने वाली भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर एक बार फिर चर्चा में हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें फ्लाइट में सवार यात्रियों के गुस्से का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


विज्ञापन


वायरल हो रहे वीडियो में भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रत्रा जब एक निजी कंपनी के विमान से दिल्ली से भोपाल आ रही थीं तब उन्हें यात्रियों ने जमकर खरीखोटी सुनाई। वीडियो में एक यात्री कहता है कि उन्हें शर्म आनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल वीडियो में भाजपा सांसद से एक व्यक्ति कह रहा है कि आप तो जनता की प्रतिनिधि हैं। आपका काम हमें परेशान करना नहीं है। आप अगली फ्लाइट लेकर आ जाइए।' इसपर प्रत्रा ठाकुर ने कहा कि इसमें फर्स्ट क्लास सुविधा नहीं है, फिर भी वह जा रही हैं, इसका कोई तो कारण होगा।

इस पर वह व्यक्ति कहता है कि आपका राइट नहीं है फर्स्ट क्लास। आपको समझना चाहिए कि अगर आपकी वजह से एक आदमी भी परेशान हो रहा है तो आपको इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए क्योंकि आप एक नेता हो। आपको इस बात की शर्म नहीं है कि 50 लोगों को आपने परेशान किया है।

शर्म शब्द पर साध्वी प्रज्ञा ने आपत्ति जताते हुए सही शब्दों के प्रयोग की हिदायत दी। जिसके बाद उस व्यक्ति ने कहा कि शर्म बहुत अच्छा शब्द है।

बता दें कि दिल्ली से भोपाल जाने वाली स्पाइजेट की फ्लाइट में सीट को लेकर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की क्रू मेंबर से बहस हो गई थी। जिसके बाद वह सीट की मांग को लेकर वह विमान में ही धरने पर बैठ गईं। इस दौरान फ्लाइट में सवार यात्रियों ने साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ अपने गुस्से का इजहार किया। 

 



एयरलाइंस ने दिय स्पष्टीकरण
स्पाइसजेट ने रविवार को स्पष्ट किया कि भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर को दिल्ली-भोपाल उड़ान के चालक दल के सदस्यों ने गैर-आपात पंक्ति की सीट की ओर जाने को कहा क्योंकि वह व्हीलचेयर पर थीं, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया, जिससे उड़ान में देरी हुई।

एयरलाइन के प्रवक्ता के मुताबिक एक ओर कुछ यात्रियों ने ठाकुर से उनकी सीट आपात पंक्ति से बदल कर गैर-आपात पंक्ति में कर लेने का आग्रह किया जबकि कुछ अन्य ने उन्हें विमान से उतारने का अनुरोध किया, क्योंकि वह सीट बदलने से इनकार कर रहीं थीं। आखिरकार, भाजपा सांसद ने बात मान ली और गैर-आपात पंक्ति की सीट की तरफ चली गईं।

एक सूत्र के मुताबिक, इस मामले के चलते उड़ान में करीब 45 मिनट की देरी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed