{"_id":"5dd4dae78ebc3e54eb2a8375","slug":"bjp-mla-wait-for-eight-hours-in-government-hospital-for-daughter-operation","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी के ऑपरेशन के लिए आठ घंटे इंतजार करते रहे विधायक, नहीं मिले डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी के ऑपरेशन के लिए आठ घंटे इंतजार करते रहे विधायक, नहीं मिले डॉक्टर
Wed, 20 Nov 2019 12:46 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 20 Nov 2019 12:46 PM IST
विज्ञापन
विधायक सीताराम आदिवासी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी अस्पतालों में आम आदमी के इलाज में बरती जाने वाली लापरवाही की बातें सामान्य सी हो गई हैं, लेकिन यही हाल अगर विधायक की बेटी के इलाज का हो तो यह चर्चा का विषय है। इस तरह का ताजा मामला श्योपुर के जिला अस्पताल में देखने को मिला।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर दो बजे विजयपुर सीट से भाजपा विधायक सीताराम आदिवासी अपनी बेटी के प्रसव के लिए श्योपुर के जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल के ड्यूटी स्टाफ ने बेटी की सोनोग्राफी रिपोर्ट को देखने के बाद विधायक से कर दिया कि मामला गंभीर है और ऑपरेशन करना होगा।
विज्ञापन
साथ ही ड्यूटी स्टाफ ने विधायक से कहा कि डॉक्टर अभी नहीं है, वह शिविर में गए हैं और वह देर शाम तक ही लौटेंगे। इसके बाद ही ऑपरेशन हो पाएगा। दूसरी ओर यह सुनने के बाद विधायक बेटी के साथ अस्पताल में आठ घंटे तक डॉक्टर का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विधायक बोले- बेटी तड़पती रही, डॉक्टर रात 10 बजे तक नहीं पहुंचे
इंतजार करने के बाद भी डॉक्टर नहीं आए तो विधायक दर्द से कराह रही अपनी बेटी को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां उसका सामान्य प्रसव किया गया। विधायक सीताराम ने बताया कि वह दोपहर दो बजे अस्पताल पहुंचे थे, और उन्हें बताया गया कि डॉक्टर शिवर पर गए हैं और वापस आकर ही ऑपरेशन कर पाएंगे। जिसके बाद मैंने रात 10 बजे तक डॉक्टर का इंतजार किया, लेकिन कोई भी डॉक्टर नहीं आया जिसके बाद मैं निजी अस्पताल पहुंचा, जहां बेटी का सामान्य प्रसव कराया गया। उन्होंने कहा कि वह इस पूरे मामले को विधानसभा में उठाएंगे।
सिविल सर्जन बोले- बिना बताए चले गए विधायक
वहीं, इस लापरवाही पर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. आरबी गोयल का कहना है कि रात करीब 10:30 बजे विधायक सीताराम आदिवासी अपनी बेटी को बिना कुछ बताए ही अस्पताल से ले गए, जबकि उन्हें दिन में ही कहा गया था कि वे बेटी को रैफर कराकर ले जा सकते थे।
