{"_id":"5eedaf818ebc3e42d56e7a8e","slug":"bjp-mla-participated-in-voting-for-rajya-sabha-elections-yesterday-has-tested-positive-for-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: राज्यसभा चुनाव में हिस्सा लेने वाले भाजपा विधायक कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: राज्यसभा चुनाव में हिस्सा लेने वाले भाजपा विधायक कोरोना पॉजिटिव
Sat, 20 Jun 2020 01:09 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 20 Jun 2020 01:09 PM IST
विज्ञापन
मतदान के दौरान विधानसभा परिसर में मौजूद कई विधायक
- फोटो : Amar Ujala
मध्यप्रदेश के नीमच जिले की जावद विधानसभा सीट से भाजपा विधायक ओमप्रकाश सकलेचा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वे 16 जून से ही भोपाल में हैं और उन्होंने शुक्रवार को हुए राज्यसभा चुनाव में मतदान भी किया था। उनके परिवार के एक और सदस्य की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव होने की जानकारी सामने आ रही है।
विज्ञापन
Madhya Pradesh: A BJP MLA who had participated in voting for Rajya Sabha elections yesterday has tested positive for #COVID19.
— ANI (@ANI) June 20, 2020विज्ञापन
इस खबर के बाद से हड़कंप मच गया है। अब राज्यसभा चुनाव के दौरान उनके संपर्क में आए व्यक्तियों की तलाश की जा रही है। जावद में विधायक सकलेचा का निवास क्षेत्र पहले से ही कंटेनमेंट क्षेत्र बना हुआ है। विधायक पिछले कुछ दिनों से फॉर्म हाउस पर रह रहे थे। बताया जा रहा है कि वह कई लोगों से मिले थे और राज्यसभा चुनाव से पहले हुई भाजपा की बैठक में शरीक हुए थे।
विज्ञापन
भाजपा विधायक के कोरोना संक्रमित होने की सूचना मिलने के बाद विधानसभा सचिवालय ने राज्यसभा चुनाव में मतदान के फुटेज निकालने के निर्देश दिए हैं। वहीं दूसरी ओर राज्य के बालाघाट जिले में दो और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।
विधायक दल की बैठक में हुए शामिल
सकलेचा भाजपा विधायक दल की बैठक में शामिल हुए थे। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित सभी विधायक मौजूद थे। उनके साथ संगठन के भाजपा प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे, उपाध्यक्ष बीजे पांडा भी उपस्थित थे। केवल इतना ही नहीं विधायक बैठक के बाद हुए डिनर में भी शामिल हुए थे।
अस्पताल पहुंचे साथी विधायक
साथी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सभी विधायक घबरा गए। जो लोग उनके संपर्क में आए हैं वे चिंता में हैं। भाजपा के पांच विधायक- देवीलाल धाकड़, यशपाल सिंह सिसोदिया, दिलीप सिंह मकवाना, दिलीप सिंह परिहार नीमच और माधव मारू मनासा तुरंत जेपी अस्पताल पहुंचे और अपना कोरोना परीक्षण कराया है।
कांग्रेस ने की शिवराज-नरोत्तम की कोरोना जांच की मांग
भाजपा विधायक के कोरोना की चपेट में होने की खबर मिलने के बाद कांग्रेस नेता गोविंद सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सहित स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा की कोरोना परीक्षण करने की मांग की है। उनका कहना है कि विधायक के संपर्क में आए सभी विधायकों का भी परीक्षण कराया जाना चाहिए।
