{"_id":"5bf0aec5bdec2269a771762a","slug":"bjp-letter-of-promises-to-youth-and-farmers-for-vision-on-the-fourth-consecutive-term-in-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी चुनाव: लगातार चौथी बार सत्ता पर ‘दृष्टि’, इसलिए भाजपा का किसानों, युवाओं से वादों का ‘पत्र’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी चुनाव: लगातार चौथी बार सत्ता पर ‘दृष्टि’, इसलिए भाजपा का किसानों, युवाओं से वादों का ‘पत्र’
राजेश चतुर्वेदी
Updated Sun, 18 Nov 2018 05:44 AM IST
विज्ञापन
Shivraj singh Chouhan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश में मंदसौर गोलीकांड के बाद किसानों की कथित नाराजगी का सामना कर रही शिवराज सरकार ने लगातार चौथी बार सत्ता पाने के लिए शनिवार को भोपाल में अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। पार्टी ने सबसे बड़ा वादा किसानों से ही करते हुए कहा है, सरकार में आने पर प्रदेश के 17 लाख छोटे किसानों की पूरी फसल खरीदी जाएगी। हर साल 10 लाख लोगों को रोजगार और 12वीं में 75 प्रतिशत या ज्यादा अंक पाने वाली छात्राओं को स्कूटी देने का वादा भी किया गया है।
भाजपा ने अपने घोषणा पत्र को ‘दृष्टि पत्र’ नाम दिया है। इसे केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण ने जारी किया। दृष्टि पत्र तैयार करने वाली समिति के प्रमुख विक्रम वर्मा ने कहा- जेटली जी की मौजूदगी आश्वस्त करती है कि हमें बजट की दिक्कत नहीं आएगी। दरअसल मध्य प्रदेश पर करीब 2 लाख करोड़ रुपए का कर्ज है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पिछले 15 साल में मध्य प्रदेश का विकास हुआ है। रोटी, कपड़ा और मकान हमारा संकल्प है। नि:शुल्क शिक्षा, सस्ता अनाज और सस्ती बिजली देने के लिए हमने प्रयास किए हैं।
किसानों को केंद्र में रखते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हम छोटे किसानों के खाते में भी सीधे पैसा डालेंगे। किसानों को फसल का सही मूल्य देने के साथ ही सिंचाई क्षमता भी बढ़ाई जाएगी। नर्मदा एक्सप्रेस-वे और चंबल एक्सप्रेस-वे बनाने, आईटी हब की स्थापना, राज्य में बिजली उत्पादन क्षमता 14 हजार मेगावाट तक बढ़ाने की बात भी इसमें शामिल की गई र्है।
विज्ञापन
घोषणा पत्र के अन्य प्रमुख बिंदु :
- स्कूलों में सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनें लगाई जाएंगी। महिला कौशल परामर्श केंद्र खोले जाएंगे।
* हर साल 10 लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा। कारीगर यूनिवर्सिटी स्थापित की जाएगी।
* फूड प्रोसेसिंग, टूरिज्म यूनिवर्सिटी भी खोली जाएगी।
* नए वेतन आयोग की स्थापना की जाएगी। कम वेतन पाने वाले कर्मचारियों को सम्मानजनक मानदेय दिया जाएगा।