फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BJP 'Letter of promises' to youth and farmers for 'Vision' on the fourth consecutive term in MP

एमपी चुनाव: लगातार चौथी बार सत्ता पर ‘दृष्टि’, इसलिए भाजपा का किसानों, युवाओं से वादों का ‘पत्र’

Sun, 18 Nov 2018 05:44 AM IST
राजेश चतुर्वेदी
राजेश चतुर्वेदी Updated Sun, 18 Nov 2018 05:44 AM IST
विज्ञापन
BJP 'Letter of promises' to youth and farmers for 'Vision' on the fourth consecutive term in MP
Shivraj singh Chouhan - फोटो : social media
मध्य प्रदेश में मंदसौर गोलीकांड के बाद किसानों की कथित नाराजगी का सामना कर रही शिवराज सरकार ने लगातार चौथी बार सत्ता पाने के लिए शनिवार को भोपाल में अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। पार्टी ने सबसे बड़ा वादा किसानों से ही करते हुए कहा है, सरकार में आने पर प्रदेश के 17 लाख छोटे किसानों की पूरी फसल खरीदी जाएगी। हर साल 10 लाख लोगों को रोजगार और 12वीं में 75 प्रतिशत या ज्यादा अंक पाने वाली छात्राओं को स्कूटी देने का वादा भी किया गया है।
विज्ञापन


भाजपा ने अपने घोषणा पत्र को ‘दृष्टि पत्र’ नाम दिया है। इसे केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण ने जारी किया। दृष्टि पत्र तैयार करने वाली समिति के प्रमुख विक्रम वर्मा ने कहा- जेटली जी की मौजूदगी आश्वस्त करती है कि हमें बजट की दिक्कत नहीं आएगी। दरअसल मध्य प्रदेश पर करीब 2 लाख करोड़ रुपए का कर्ज है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पिछले 15 साल में मध्य प्रदेश का विकास हुआ है। रोटी, कपड़ा और मकान हमारा संकल्प है। नि:शुल्क शिक्षा, सस्ता अनाज और सस्ती बिजली देने के लिए हमने प्रयास किए हैं।
विज्ञापन


किसानों को केंद्र में रखते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हम छोटे किसानों के खाते में भी सीधे पैसा डालेंगे। किसानों को फसल का सही मूल्य देने के साथ ही सिंचाई क्षमता भी बढ़ाई जाएगी। नर्मदा एक्सप्रेस-वे और चंबल एक्सप्रेस-वे बनाने, आईटी हब की स्थापना, राज्य में बिजली उत्पादन क्षमता 14 हजार मेगावाट तक बढ़ाने की बात भी इसमें शामिल की गई र्है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घोषणा पत्र के अन्य प्रमुख बिंदु :
- स्कूलों में सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनें लगाई जाएंगी। महिला कौशल परामर्श केंद्र खोले जाएंगे।
* हर साल 10 लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा। कारीगर यूनिवर्सिटी स्थापित की जाएगी।
* फूड प्रोसेसिंग, टूरिज्म यूनिवर्सिटी भी खोली जाएगी।
* नए वेतन आयोग की स्थापना की जाएगी। कम वेतन पाने वाले कर्मचारियों को सम्मानजनक मानदेय दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed