फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   bjp leaders day-dreaming, busy pulling each other down: sonia

पहली बार मोदी पर सोनिया के ताबड़तोड़ हमले

Sat, 16 Nov 2013 08:59 PM IST
एजेंसी/खरगौन (मध्य प्रदेश)
एजेंसी/खरगौन (मध्य प्रदेश) Updated Sat, 16 Nov 2013 08:59 PM IST
विज्ञापन
bjp leaders day-dreaming, busy pulling each other down: sonia

यूपीए की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भाजपा के सत्ता प्रेम और उसके नेताओं की आपसी लड़ाई को निशाना बनाया है।

विज्ञापन


सोनिया का कहना है कि नरेंद्र मोदी और भाजपा जीत का इस कदर सपना देख रहे हैं कि आपस में ही लड़ने लगे हैं। लेकिन उन्हें यह समझना होगा कि भारत कोई मामूली देश नहीं है, जिसे कोई नेता या पार्टी अपने फायदे के लिए शिकार बना सकता है।
विज्ञापन


खरगौन की एक चुनावी रैली में शुक्रवार को सोनिया ने कहा कि बीजेपी के नेता दिन में ही सत्ता पाने का सपना देखने लगे हैं और लालच में इतने डूबे हुए हैं कि एक दूसरे की टांग खींचने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, अगर वे (भाजपा नेता) यह सोचते हैं कि खूबसूरत लफ्जों से जनता का दिल जीत सकते हैं तो गलतफहमी में हैं। इन नेताओं को यह समझना होगा कि भारत मामूली देश नहीं है। इस देश के लोग इस तरह के भुलावे में नहीं आते।

सोनिया ने कहा कि भारत कोई देश नहीं, बल्कि एक विचार है, जहां सांझा संस्कृति को ज्यादा सम्मान दिया जाता है और भाइचारे, करुणा और बलिदान के सिद्धांत की मान्यता है। भाजपा के लोगों ने न तो इस चीज को कभी समझा है और न आगे समझेंगे। ये लोग अपने स्वार्थ के लिए भाई को भाई से लड़वा सकते हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।

यह पहली बार है, जब सोनिया गांधी ने भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर इतने जोरदार तरीके से हमले किए हैं। बृहस्पतिवार को ही मोदी ने छत्तीसगढ़ की एक रैली में कहा था कि सोनिया अगर बीमार हैं तो उन्हें राहुल को कमान सौंप देनी चाहिए।

कांग्रेस ने मोदी की इस टिप्पणी पर कड़ा एतराज जताया था और मोदी से माफी मांगने को कहा था। मोदी पर सोनिया के आज के हमले को इसी संदर्भ में देखा जा रहा है।


सोनिया ने मोदी के आरोपों का करारा जवाब दिया। नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा था कांग्रेस इस बात का झूठा दावा करती है कि केंद्र सरकार राज्यों को बड़ा फंड भेजती है।

इस पर सोनिया ने खरगौन में शुक्रवार की रैली में कहा कि मध्य प्रदेश के लोगों को यह पूछना चाहिए कि आखिर यह पैसा किसकी जेब में गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी खोखला दावा नहीं करती है। जो वादा करती है उसे पूरा करती है। इसलिए लोगों को खोखले दावों से भ्रमित नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed