फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BJP leader Imarti Devi says I am happy Shivraj Singh Chouhan got clear majority

अपनी हार से दुखी नहीं, भाजपा सरकार की जीत पर खुश हूं: इमरती देवी

Wed, 11 Nov 2020 10:58 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 11 Nov 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
BJP leader Imarti Devi says I am happy Shivraj Singh Chouhan got clear majority
इमरती देवी - फोटो : एएनआई

मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत हासिल करते हुए 19 सीटें अपने नाम कीं। हालांकि, चुनाव से पहले खासी चर्चा में रहीं इमरती देवी को जीत नसीब नहीं हुई। हालांकि, बुधवार को उन्होंने कहा कि वह अपनी हार से दुखी नहीं हैं बल्कि भाजपा सरकार की जीत से खुश हैं।

विज्ञापन


इमरती देवी ने राज्य की डबरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार सुरेश राजे ने 7633 मतों के अंतर से हराया। इस सीट पर इमरती देवी को 67,462 वोट (44.49 फीसदी मत) मिले थे तो सुरेश राजे को 75,030 वोट (49.48 फीसदी मत) हासिल हुए थे। तीसरे स्थान पर बसपा प्रत्याशी संतोष गौर रहे।
विज्ञापन



इमरती देवी ने कहा, मैं हारी नहीं हूं। मैं केवल एक सीट हारी हूं। भाजपा अभी भी मजबूत हो रही है और मैं खुश हूं कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अब अपना कार्यकाल पूरे बहुमत के साथ पूरा करेंगे। इमरती देवी उन 22 कांग्रेस विधायकों में शामिल थीं, जिन्होंने मार्च में कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ले ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुतला बनकर बैठे हैं डबरा में विधायक: इमरती देवी
वहीं, उपचुनाव के नतीजों के बाद महिला एवं बाल विकास मंत्री  इमरती देवी ने डबरा से विधायक बने कांग्रेस नेता सुरेश राजे पर तंज कसा। उन्होंने कहा, 'डबरा में जो विधायक बना है पुतला बनकर बैठे हैं, ऐसा नहीं है कोई काम कर लेंगे। तनख्वाह जरूर बन गई। हैंडपंप का वॉशर भी नहीं डलवा पाएंगे, ये मैं आपसे वादा करती हूं।'



कमलनाथ ने कह दिया था 'आइटम', हुआ था बवाल
बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक सभा में इमरती देवी को 'आइटम' कह दिया था, जिसके बाद देशभर में उनकी आलोचना हुई थी। इस संबंध में चुनाव आयोग ने कमलनाथ को नोटिस भी जारी किया था। माना जा रहा था कि इमरती देवी को बड़ी संख्या मे सांत्वना वोट मिलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed