{"_id":"5d1e232f8ebc3e3c9c05c328","slug":"bjp-has-not-taken-any-decision-on-bjp-mla-akash-vijayvargiya-says-rakesh-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने विधायक आकाश विजयवर्गीय पर भाजपा ने अब तक नहीं लिया कोई निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने विधायक आकाश विजयवर्गीय पर भाजपा ने अब तक नहीं लिया कोई निर्णय
Thu, 04 Jul 2019 09:32 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Gaurav Pandey
Updated Thu, 04 Jul 2019 09:32 PM IST
विज्ञापन
आकाश विजयवर्गीय (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के विधायक बेटे आकाश विजयवर्गीय द्वारा नगर निगम के एक अधिकारी को बैट से पीटने से जुड़े घटनाक्रम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तीखी आलोचना करने के दो दिन बाद मध्यप्रदेश भाजपा ने बृहस्पतिवार को कहा कि पार्टी ने इंदौर के इस विधायक के खिलाफ कार्रवाई करने के संबंध में अब कोई निर्णय नहीं लिया है।
विज्ञापन
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष और जबलपुर के सांसद राकेश सिंह संसद सत्र को बीच में छोड़कर आज भोपाल आए और यहां पार्टी नेताओं से मिले। वह आकाश के मामले में पार्टी आलाकमान को रिपोर्ट सौंपेंगे और इसके बाद भाजपा संसदीय बोर्ड इस पर फैसला लेगा। सिंह ने आकाश विजयवर्गीय से फोन पर भी बात की।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 26 जून को इंदौर नगर निगम का दल गंजी परिसर क्षेत्र में एक जर्जर मकान को गिराने को पहुंचा था। इसकी सूचना मिलने पर भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय की नगर निगम कर्मियों से नोकझोंक हो गई और आकाश ने नगर निगम अधिकारी की बल्ले से पिटाई कर दी ।
विज्ञापन
सिंह के आज भोपाल स्थित भाजपा कार्यालय में पहुंचने पर एक पत्रकार ने जब उनसे सवाल किया कि क्या विधायक आकाश को नोटिस जारी किया गया है, तो इस पर उन्होंने कहा, ‘कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है। जारी करने पर आपको 10 मिनट के अंदर जानकारी दे देंगे।’ हालांकि, भाजपा कार्यालय से एक घंटे बाद बाहर आते वक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस मामले में कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
