{"_id":"9d2b1bedeb026d142fabb92695377d04","slug":"bjp-congress-uday-pratap","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा में क्यों चले गए कांग्रेसी सांसद उदय प्रताप?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा में क्यों चले गए कांग्रेसी सांसद उदय प्रताप?
जयप्रकाश पाराशर,भोपाल
Updated Thu, 14 Nov 2013 12:09 PM IST
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में होशंगाबाद से कांग्रेस के सांसद राव उदयप्रताप सिंह भाजपा में शामिल हो गए हैं। उदय प्रताप सिंह तेंदूखेड़ा से विधानसभा का टिकट मांग रहे थे।
विज्ञापन
हालांकि तेंदूखेड़ा विधानसभा का टिकट उनके समर्थक को ही मिला है, लेकिन उन्होंने भाजपा का दामन थामने का फैसला कर लिया।
गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक प्रेस कांफ्रेंस करके उदय प्रताप सिंह को भाजपा में शामिल करने की घोषणा की। उदय प्रताप के साथ नरसिंहपुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष महेंद्र पटेल और जिला पंचाय़त सदस्य दिनेश गौरव भी भाजपा में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
उदयप्रताप सिंह ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान सरकार ने किसानों के लिए काम किया है।
उदय प्रताप सिंह को 2008 में लोकसभा का टिकट दिलाने में सुरेश पचौरी की बड़ी भूमिका थी। तब तक वह पचौरी समर्थक ही माने जाते थे।
पिछले 2-3 साल से उदय प्रताप सिंह कमलनाथ के करीब चले गए थे और उन्हें विधानसभा का टिकट लेने में जब सफलता नहीं मिली तो वह भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा के पूर्व विधायक संजय शर्मा से उनकी काफी निकटता थी। संजय शर्मा विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
