{"_id":"65cc773f68f0ca55080f20b6","slug":"bjp-announced-the-name-of-banshilal-gurjar-for-rajya-sabha-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: राज्यसभा के लिए भाजपा ने की बंशीलाल गुर्जर के नाम की घोषणा, खुशी से कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: राज्यसभा के लिए भाजपा ने की बंशीलाल गुर्जर के नाम की घोषणा, खुशी से कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी
Wed, 14 Feb 2024 01:48 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 14 Feb 2024 01:48 PM IST
सार
MP News: मध्य प्रदेश में राज्यसभा की पांच सीटें खाली हो रही हैं। इनमें चार सीटें बीजेपी के खाते में जा रही है। नामांकन से पहले बीजेपी ने चार उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। तीन नए नाम के साथ ही भाजपा ने डॉ एल मुरुगन को फिर से रिपीट किया है। वहीं, बीजेपी ने मध्य प्रदेश से जिन चारों नामों की सूची राज्यसभा के लिए जारी की है, उनमें मंदसौर के भाजपा नेता व भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर सहित उमेश नाथ महाराज, डॉ एल मुरुगन, माया नारोलिया का नाम शामिल है।
विज्ञापन
बंशीलाल गुर्जर के साथ कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंदसौर शहर की सीमा से लगे छोटे से गांव लालघाटी पंचायत निवासी बंशीलाल गुर्जर दो बार गृह ग्राम लालघाटी के सरपंच रह चुके है। उसके बाद जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य और 3 बार कृषि उपज मंडी अध्यक्ष रहे। बंशीलाल गुर्जर की धर्मपत्नी रमादेवी गुर्जर वर्तमान में मंदसौर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर काबिज है।
विज्ञापन
बता दें कि रमादेवी पूर्व में मंदसौर कृषि उपज मंडी अध्यक्ष व मंदसौर जनपद अध्यक्ष के पद पर भी रह चुकी हैं। भाजपा संगठन में बंशीलाल गुर्जर मंदसौर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। साथ ही बंशीलाल गुर्जर मध्यप्रदेश किसान कल्याण आयोग के अध्यक्ष भी रहे हैं।
विज्ञापन
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
बंशीलाल गुर्जर वर्तमान में किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। बंशीलाल गुर्जर को केंद्रीय नेतृत्व ने मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों में समय समय पर लोकसभा व विधानसभा चुनाव के संचालन की जिम्मेदारी भी सौंपी है। जिन्हें बंशीलाल गुर्जर ने बखूबी निभाया है।
विज्ञापन
बंशीलाल गुर्जर के निवास पर हुई आतिशबाजी
मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए बंशीलाल गुर्जर के नाम की घोषणा होने के बाद लालघाटी स्थित उनके निवास पर भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का पहुंचना शुरू हो गया। यहां कार्यकर्ताओं द्वारा अतिशाबजी कर मिठाई वितरित कर बंशीलाल गुर्जर को शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर बंशीलाल गुर्जर ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा की सबसे पहले तो केंद्रीय और प्रदेश के नेतृत्व का धन्यवाद, जिन्होंने किसानों के लिए कार्य करने वाले एक किसान कार्यकर्ता को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया है।
