फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bjp also decided candidates their names today declares for by polls khandwa and three assemby polls

मप्र उपचुनाव : एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों के लिए भाजपा ने तय किए अपने उम्मीदवार, आठ अक्तूबर तक करना होगा नामांकन

Thu, 07 Oct 2021 10:23 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Thu, 07 Oct 2021 10:23 AM IST
सार

भाजपा सांसद और नंदकुमार पटेल के निधन के बाद सीट खाली हुई है। उपचुनावों में भारी मतों से विजय होने के लिए भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। सभी सीटों के लिए 8 अक्तूबर तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे।  

विज्ञापन
Bjp also decided candidates their names today declares for by polls khandwa and three assemby polls
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : ANI

विस्तार

मध्यप्रदेश की तीन विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनावों को लेकर पार्टियां उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर रही है। इसी कड़ी में बुधवार देर रात भाजपा ने भी उम्मीदवारों की सूची तैयार कर ली है। गुरुवार को प्रदेश भाजपा की ओर से औपचारिक एलान किया जाएगा। 

विज्ञापन


खंडवा लोकसभा सीट से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पाटिल, जोबट से सुलोचना रावत, पृथ्वीपुर से शिशुपाल यादव और रैगांव से प्रमिमा बागरी के नामों को फाइनल किया गया है। भाजपा सांसद और नंदकुमार पटेल के निधन के बाद सीट खाली हुई है।   इससे पहले कांग्रेस ने खंडवा लोकसभा सीट से राज नारायण सिंह, रैगांव से कल्पना वर्मा, जोबट से महेश पटेल और पृथ्वीपुर से नितेंद्र सिंह राठौर को उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। 
विज्ञापन


एक लोकसभा और तीन विधानसभा उपचुनावों को लेकर  प्रदेश संगठन ने चार नामों का पैनल दिल्ली भेजा था। इस सूची में सांसद नंदकुमार सिंह के बेटे हर्षवर्धन सिंह का नाम पहले नंबर पर था, लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह बात कहकर रोक लगा दी थी कि भाजपा में परिवार या वंशवाद नहीं चलता, यह सब कांग्रेस की परंपरा  है। इसके बाद संगठन ने इस सीट पर ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) के उम्मीदवार को मैदान में उतारना चाहती है। ऐसे में ज्ञानेश्वर पाटिल का नाम फाइनल किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed