{"_id":"65f274196174094ec10c09c7","slug":"bike-thief-arrested-in-umaria-police-recovered-stolen-motorcycle-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: उमरिया में बाइक चोर गिरफ्तार, पुलिस ने चोरी की गई मोटर साइकिल बरामद की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: उमरिया में बाइक चोर गिरफ्तार, पुलिस ने चोरी की गई मोटर साइकिल बरामद की
Thu, 14 Mar 2024 09:20 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 14 Mar 2024 09:20 AM IST
सार
उमरिया में बिहारी समोसा की दुकान के पास से चोरी हुई बाइक को पुलिस ने बरामद कर लिया है। साथ ही उसे चुराने वाले आरोपी युवक को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी युवक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उमरिया थाना कोतवाली में फरियादी अभिषेक कोल निवासी खलेसर ने बाइक रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में उसने बताया कि वह अपनी बाइक से उमरिया बाजार गया था। जहां, बिहारी समोसा की दुकान के पास सड़क किनारे बाइक खड़ी कर समोसा खाने के लिए रुका। समोसा खाने के बाद उसने वापस देखा तो उसकी बाइक नहीं थी। कोई अज्ञात चोर हीरो एचएफ डीलक्स बाइक चोरी कर ले गया।
विज्ञापन
शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस की टीम ने घटनास्थल के आसपास घटना को लेकर पूछताछ की, शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों कीफुटेज को खंगाला गया। जिससे बाइक चोरी के सुराग हाथ लगे। मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान आनंद सिंह उर्फ गुड्डू (23) निवासी ग्राम रोझिन चौकी बिलासपुर थाना कोतवाली जिला उमरिया के रूप में हुई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चोरी की गई बाइक भी बरामद की गई है।
विज्ञापन
