नीतीश को दिग्विजय का ऑफर, 'देश बचाने भाजपा/संघ का साथ छोड़ तेजस्वी का साथ दें'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं। जनता ने एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को अगले पांच सालों के लिए सत्ता सौंप दी है। वहीं राजद नीत महागठबंधन भी 110 सीटों पर मजबूती के साथ उभरा है। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने नीतीश कुमार को संघ और भाजपा का साथ छोड़ने की नसीहत दी है। उनका कहना है कि देश को बर्बाद होने से बचाने के लिए नीतीश कुमार को भाजपा और संघ का साथ छोड़ तेजस्वी का साथ देना चाहिए।
भाजपा/संघ को बताया अमरबेल
दिग्विजय सिंह ने कहा, 'भाजपा/संघ अमरबेल के समान हैं, जिस पेड़ पर लिपट जाती हैं वह पेड़ सूख जाता है और वह पनप जाती है। नीतीश जी, लालू जी ने आपके साथ संघर्ष किया है आंदोलनों में जेल गए हैं। भाजपा/संघ की विचारधारा को छोड़ कर तेजस्वी को आशीर्वाद दे दीजिए। इस अमरबेल रूपी भाजपा/संघ को बिहार में मत पनपाओ।'
भाजपा/संघ अमरबेल के समान हैं, जिस पेड़ पर लिपट जाती है वह पेड़ सूख जाता है और वह पनप जाती है।
— digvijaya singh (@digvijaya_28) November 11, 2020
नितीश जी, लालू जी ने आपके साथ संघर्ष किया है आंदोलनों मे जेल गए है भाजपा/संघ की विचारधारा को छोड़ कर तेजस्वी को आशीर्वाद दे दीजिए। इस “अमरबेल” रूपी भाजपा/संघ को बिहार में मत पनपाओ।
बोले, बिहार छोड़, राष्ट्रीय राजनीति में आएं
दिग्विजय सिंह ने नीतीश कुमार को बिहार छोड़कर भारतीय राजनीति में आने की सलाह दी है। उन्होंने कहा, 'नीतीश जी, बिहार आपके लिए छोटा हो गया है, आप भारत की राजनीति में आ जाएं। सभी समाजवादी धर्मनिरपेक्ष विचारधारा में विश्वास रखने वाले लोगों को एकमत करने में मदद करते हुए संघ की अंग्रेजों के द्वारा पनपाई 'फूट डालो और राज करो' की नीति ना पनपने दें। विचार जरूर करें।'
कांग्रेस सांसद ने बिहार के मुख्यमंत्री को देश को बर्बाद होने से बचाने की अपील करते हुए कहा, 'यही महात्मा गांधी जी व जयप्रकाश नारायण जी के प्रति सही श्रद्धांजलि होगी। आप उन्हीं की विरासत से निकले राजनेता हैं वहीं आ जाइए। आपको याद दिलाना चाहूंगा जनता पार्टी संघ की डुअल मेंबरशिप (दोहरी सदस्यता) के आधार पर ही टूटी थी। भाजपा/संघ को छोड़िए। देश को बर्बादी से बचाइए।'
भाजपा ने पासवान की विरासत खत्म की
इतना ही नहीं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने भाजपा पर रामविलास पासवान की विरासत को खत्म करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'भाजपा ने अपनी कूटनीति से नीतीश का कद छोटा कर दिया व रामविलास पासवान जी की विरासत को समाप्त कर दिया। सन 67 से लेकर आज तक जनसंघ/भाजपा ने हर गठबंधन सरकारों में अपना कद बढ़ाया है और सभी समाजवादी धर्मनिरपेक्ष विचारधारा वाले राजनैतिक संगठनों को कमजोर किया है।'