फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Big decision of Madhya Pradesh government: 40% discount on outstanding electricity bills, 25% discount even if the bill is paid in installments, surcharge will be waived

मध्यप्रदेश सरकार का बड़ा फैसला: बकाया बिजली बिलों पर 40% की छूट, किस्तों में बिल चुकाया तो भी छूट 25%, सरचार्ज माफ होगा

Tue, 09 Nov 2021 03:03 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 09 Nov 2021 03:03 PM IST
सार

मध्यप्रदेश सरकार ने बिजली के बकाया बिलों पर बड़ी राहत दी है। एकमुश्त बकाया बिल चुकाने पर 40% छूट मिलेगी। किस्तों में चुकाने पर भी 25% राहत उपलब्ध रहेगी।  

विज्ञापन
Big decision of Madhya Pradesh government: 40% discount on outstanding electricity bills, 25% discount even if the bill is paid in installments, surcharge will be waived
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश सरकार ने बिजली के बकाया बिलों को लेकर बड़े फैसले किए हैं। इसके तहत बकाया बिल भरने वालों को विशेष राहत दी गई है। अगर पूरा बिल एकमुश्त जमा किया जाता है तो उस पर सरचार्ज माफ होगा। साथ ही 40% की छूट भी दी जाएगी। अगर एकमुश्त जमा नहीं कर सकते तो एक साल में छह किस्तों में बिल जमा किया जा सकेगा। इस पर 25% की छूट रहेगी। सरचार्ज भी माफ होगा। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को मध्यप्रदेश कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक के बाद गृहमंत्री और राज्य सरकार के प्रवक्ता नरोत्तम मिश्रा ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी मीडिया को दी। उन्होंने कहा कि बिजली बिलों को लेकर किया गया फैसला लोगों को राहत देगा। अगर किसी का बकाया बिजली बिल 1000 रुपये है तो उसे 40% राहत के साथ 600 रुपये ही जमा करने होंगे। एकमुश्त राशि जमा नहीं कर सकते तो किस्तों में भी बकाया बिल जमा किया जा सकेगा। इस पर भी सरचार्ज से राहत दी गई है। 
विज्ञापन


चार नई तहसीलों का गठन
मध्यप्रदेश कैबिनेट ने राजस्व विभाग के खंडवा में किल्लौद और मूंदी, टीकमगढ़ में दिगौड़ा और बुरहानुपर में धूलकोट के तौर पर नई तहसील बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इन नई तहसीलों के लिए नए पद सृजित किए जाएंगे। इन पर 24.60 करोड़ रुपए का सालाना खर्च आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भोपाल में बनेगा रीजनल इंस्टीट्यूट फॉर रेस्पिरेटरी डिसीज
कोविड-19 को देखते हुए कैबिनेट ने भोपाल स्थित क्षय चिकित्सालय को रीजनल इंस्टीट्यूट फॉर रेस्पिरेटरी डिसीज के तौर पर विकसित करने का फैसला किया है। इसके लिए 138 नए पदों को सृजित करने के प्रस्ताव पर निर्णय लिया गया है।  


अन्य निर्णय इस प्रकार है- 
  • छिंदवाड़ा यूनिवर्सिटी का नामकरण राजा शंकरशाह के नाम पर लाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने जबलपुर में 18 सितंबर को यह घोषणा की थी।
  • 5 कॉलेजों में नवीन विज्ञान तथा वाणिज्य संकाय शुरू होंगे। राज्य में 11 नए सरकारी कॉलेज शुरू किए जाएंगे। इसके लिए 461 पदों के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed