फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Big announcement of Shivraj: Electricity bills of Kovid period will be waived, government will pay interest on loans of defaulter farmers

शिवराज की बड़ी घोषणा: एमपी में कोविड काल के बिजली बिल माफ होंगे, डिफॉल्टर किसानों के कर्ज का ब्याज सरकार भरेगी

Mon, 14 Mar 2022 04:02 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 14 Mar 2022 04:02 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान 2 घंटे से अधिक समय तक सरकार का पक्ष रखा। सीएम ने अपने भाषण में महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं और शासन की उपलब्धियां गिनाईं।

विज्ञापन
Big announcement of Shivraj: Electricity bills of Kovid period will be waived, government will pay interest on loans of defaulter farmers
शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान 2 घंटे से अधिक समय तक सरकार का पक्ष रखा। सीएम ने अपने भाषण में महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं और शासन की उपलब्धियां गिनाईं।
विज्ञापन

 ं
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कि प्रदेश में कोविड काल के बिजली बिल माफ करने की घोषणा की। कोरोना काल में 88 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ताओं का रु. 6,000 करोड़ का बकाया बिल माफ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने बिलों का भुगतान कर दिया है, उनकी राशि अगले बिलों में समायोजित की जाएगी। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को भी राहत देने का ऐलान किया। सीएम ने कहा कि कमलनाथ सरकार के दौरान किसानों की कर्ज माफी नहीं होने से कई किसान डिफॉल्टर हो गए। जो किसान डिफॉल्टर हो गए हैं, उनके कर्ज का ब्याज सरकार भरेगी। सदन में नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ की गैर मौजूदगी पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुटकी लेते हुए कहा कि उन्होंने भाषण नहीं सुना तो मुझे आनंद नहीं आया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 
विधायक निधि बढ़ाकर 3 करोड़ की 
मुख्यमंत्री ने विधायक निधि  2 करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़ करने का भी ऐलान किया। इसमें 50 लाख का स्वेच्छानुदान रहेगा। शिवराज ने कहा कि पुलिस कांस्टेबल भर्ती में अब 50 प्रतिशत अंक शारीरिक दक्षता परीक्षा के होंगे। सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार भूमाफियाओं पर लगातार कार्रवाई कर रही है। भूमाफियाओं से 21 हजार एकड़ जमीन मुक्त कराई गई है। इस जमीन पर गरीबों के लिए मकान बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना को पुनः प्रारम्भ किया जाएगा, साथ ही लाड़ली लक्ष्मी योजना को रीडिजाइन किया जाएगा।


 
कमलनाथ पर तंज कसा
मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कमलनाथ की गैरमौजूदगी पर अपना भाषण शुरू करने से पहले तंज कसा। उन्होंने कहा कि अब तो किसी भी राज्य की जिम्मेदारी नहीं बची है। अब तो नेता प्रतिपक्ष को सदन में रहना चाहिए। सीएम कहा कि सारी दुनिया को बोझ वो उठाते हैं तो गोविंद सिंह को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी क्यों नहीं दे देते।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed