फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Big allegation of MP Congress: Jitu Patwari said – Shivraj government is eating brokerage in crop insurance

एमपी कांग्रेस का बड़ा आरोप: जीतू पटवारी बोले- फसल बीमा में दलाली खा रही शिवराज सरकार

Wed, 23 Feb 2022 08:37 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 23 Feb 2022 08:37 PM IST
सार

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने शिवराज सरकार पर फसल बीमा की राशि में दलाली खाने का आरोप लगाया है। बुधवार को पूर्व मंत्री और विधायक जीतू पटवारी ने कहा कि किसान को फसल बीमा का ढाई लाख रुपये का मैसेज मिला, लेकिन भुगतान सिर्फ 24 हजार रुपये किए गए हैं। इसकी सरकार जांच कराए।
 

विज्ञापन
Big allegation of MP Congress: Jitu Patwari said – Shivraj government is eating brokerage in crop insurance
जीतू पटवारी बोले- फसल बीमा में दलाली खा रही शिवराज सरकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जीतू पटवारी ने कहा कि शिवराज सिंह रोज बयान दे रहे हैं कि यदि 90 प्रतिशत फसलें खराब हों तो उसे 100 प्रतिशत माना जाएगा। पटवारी ने शाजापुर के किसान की स्थिति बताते हुए आंकड़े प्रस्तुत किए जिसमें किसान को 22 हजार रुपये प्रीमियम के बदले सिर्फ 24 हजार की दावा राशि ही मिली। जबकि 2 लाख 57 हजार की स्वीकृति का मैसेज किसान को मिला था। सरकार लगातार बीमा कंपनियों की दलाली करके आपको और हमारा पेसा बीमा कंपनियों को देकर बीमा कंपनियों को लाभ पहुंचा रही है। बीमा की राशि का प्रीमियम ज्यादा लिया गया और मुआवजे की राशि कम दी गई। पटवारी ने कहा कि सरकार इस मामले की जांच कराए।
विज्ञापन

 
पटवारी ने कहा कि केंद्र सरकार के कृषि को लेकर संसद की एक रिपोर्ट आई, जिसमें मप्र में मुआवजे में गड़बड़ियां सामने आई है। जिसमें साफ लिखा है कि किसान कंगाल, बीमा कंपनियां मालामाल। इसमें लगभग 30 प्रतिशत मुनाफा बीमा कंपनियों को मिला।
विज्ञापन

 
पटवारी ने कहा कि सरकारी नौकरियों के बड़ी संख्या में पद पुलिस विभाग समेत अन्य विभागों में खाली है। शिवराज सरकार ने इसको लेकर कुछ नहीं किया। वे रोजगार को लेकर रोज बयान बदलते रहते हैं। वे कहते हैं कि एक महीने में एक लाख रोजगार देंगे। वे बताएं कि एक साल में 1 हजार रोजगार भी अगर युवाओं को दिए हों। शिवराज सरकार में रोजगार की जगह युवाओं को सिर्फ भाषण मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed