{"_id":"613dbde68ebc3e327e44ced8","slug":"big-action-in-the-death-of-tribal-youth-in-bistan-police-custody-khargone-shivraj-singh-chouhan-removed-khargone-sp-from-the-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: आदिवासी युवक की मौत मामले में सीएम शिवराज की बड़ी कार्रवाई, खरगोन एसपी को पद से हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: आदिवासी युवक की मौत मामले में सीएम शिवराज की बड़ी कार्रवाई, खरगोन एसपी को पद से हटाया
Sun, 12 Sep 2021 02:14 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 12 Sep 2021 02:14 PM IST
सार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पिछले दिनों खरगोन जिले के बिस्टान में हुई घटना में एक आदिवासी युवक की मृत्यु हो गई थी। पहले ही पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया है। लेकिन ठीक सुपरविजन न होने के कारण हमने एसपी को भी हटाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : ANI
विस्तार
मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बिस्टान में पुलिस कस्टडी में हुई आदिवासी युवक की मौत मामले में रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खरगोन के एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान को पद से हटा दिया है। इस कार्रवाई पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पिछले दिनों खरगोन जिले के बिस्टान में हुई घटना में एक युवक की मृत्यु हो गई थी। पहले ही पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया है। लेकिन ठीक सुपरविजन न होने के कारण हमने एसपी को भी हटाने का फैसला किया है। न्यायिक जांच हो रही है, तथ्यों के आधार पर आगे भी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम ऐसी हर घटना को गंभीरता से लेकर कार्रवाई करते हैं। उन्होंने कहा कि हमने नीमच मामले में भी कठोर कार्रवाई की है। साथ ही कन्हैया भील के बच्चे की पढ़ाई का खर्च भी हमारी सरकार उठाएगी। उसके दो भाइयों के मकान भी बनवाए जाएंगे। साथ ही परिवार को दो लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि खरगोन जेल में आदिवासी युवक की मौत हो गई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने बिस्टान थाने में भारी बवाल किया था। बवाल के बाद सरकार की तरफ से चार पुलिसकर्मी और जेल अधीक्षक को निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन
