फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Big action in the death of tribal youth in bistan police custody khargone, Shivraj singh chouhan removed Khargone SP from the post

मध्यप्रदेश: आदिवासी युवक की मौत मामले में सीएम शिवराज की बड़ी कार्रवाई, खरगोन एसपी को पद से हटाया

Sun, 12 Sep 2021 02:14 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 12 Sep 2021 02:14 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पिछले दिनों खरगोन जिले के बिस्टान में हुई घटना में एक आदिवासी युवक की मृत्यु हो गई थी। पहले ही पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया है। लेकिन ठीक सुपरविजन न होने के कारण हमने एसपी को भी हटाने का फैसला किया है।

विज्ञापन
Big action in the death of tribal youth in bistan police custody khargone, Shivraj singh chouhan removed Khargone SP from the post
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : ANI

विस्तार

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बिस्टान में पुलिस कस्टडी में हुई आदिवासी युवक की मौत मामले में रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खरगोन के एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान को पद से हटा दिया है। इस कार्रवाई पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पिछले दिनों खरगोन जिले के बिस्टान में हुई घटना में एक युवक की मृत्यु हो गई थी। पहले ही पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया है। लेकिन ठीक सुपरविजन न होने के कारण हमने एसपी को भी हटाने का फैसला किया है। न्यायिक जांच हो रही है, तथ्यों के आधार पर आगे भी कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन


इसके अलावा शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम ऐसी हर घटना को गंभीरता से लेकर कार्रवाई करते हैं। उन्होंने कहा कि हमने नीमच मामले में भी कठोर कार्रवाई की है। साथ ही कन्हैया भील के बच्चे की पढ़ाई का खर्च भी हमारी सरकार उठाएगी। उसके दो भाइयों के मकान भी बनवाए जाएंगे। साथ ही परिवार को दो लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि खरगोन जेल में आदिवासी युवक की मौत हो गई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने बिस्टान थाने में भारी बवाल किया था। बवाल के बाद सरकार की तरफ से चार पुलिसकर्मी और जेल अधीक्षक को निलंबित कर दिया गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed