फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Big accident in Sehore: Due to the dog coming in front, the speeding bike collided with the parked vehicle, father-daughter died, mother-son referred to Bhopal in critical condition

सीहोर में बड़ा हादसा: कुत्ता सामने आने से तेज रफ्तार बाइक खड़े वाहन से टकराई, पिता-पुत्री की मौत, मां-बेटा गंभीर हालत में भोपाल रेफर

Sun, 01 May 2022 11:05 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 01 May 2022 11:05 PM IST
सार

सीहोर के पास इंदौर-भोपाल हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया। इसमें पिता-पुत्री की मौत हो गई, जबकि मां-बेटे की हालत गंभीर घायल हो गए। जिन्हें भोपाल रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
Big accident in Sehore: Due to the dog coming in front, the speeding bike collided with the parked vehicle, father-daughter died, mother-son referred to Bhopal in critical condition
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के कुबरेश्वर धाम आ रहे एक परिवार की मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पिता-पुत्री की मौत हो गई। जबकि पत्नी-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचाल के लिए भोपाल ले जाया गया है।
विज्ञापन

 
पुलिस सूत्रों के अनुसार सुबह गुना जिले के चांचौडा के ग्राम महेशपुरा निवासी 40 वर्षीय भगवान सिंह मीणा अपनी पत्नी रामश्री मीणा (38) और बेटे प्रतीक (10), बेटी गार्गी (5) के साथ बाइक से सीहोर के कुबरेश्वर धाम के लिए निकले थे। दोपहर में मीणा दंपति इंदौर-भोपाल हाईवे पर पहुंचे। इसी दौरान एक कुत्ता उनकी गाड़ी के सामने आ गया। जिस कारण वे उससे टकराकर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से भिड़ गए। हादसे में चारों गंभीर घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। रास्ते में ही पुत्री ने दम तोड़ दिया। पिता की अस्पताल में मौत हो गई। मां-बेटे की हालत गंभीर बताई गई है। दोनों को भोपाल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

 
बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल में जब तीनों घायल लाया गया तो डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज देकर भोपाल रेफर करने का कहा। एंबुलेंस का इंतजाम किया जाने लगा। दो एंबुलेंस अस्पताल परिसर में ही खड़ी थी। जिसमें से एक खराब बताई जा रही है और दूसरी को अभी तक उपयोग में लिया ही नहीं गया है। इसके बाद एक घंटे तक एंबुलेंस का प्रबंध जिला अस्पताल नहीं कर सका और पीड़ित भगवान सिंह की मौत हो गई। वहीं उसकी मौत के तुरंत बाद ही आनन-फानन में बाकी गंभीर को भोपाल रेफर किया गया। लगभग 40 मिनट के इंतज़ार के बाद 108 एम्बुलेंस आई तब कहीं जाकर घायल महिला और उसके बेटे को भोपाल भेजा जा सका।  इस संबंध में सिविल सर्जन ने जांच करने की बात कह कर पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed