{"_id":"68ae86f7ccf481b82107df15","slug":"woman-hanged-herself-in-berasia-a-watchman-died-in-gandhi-nagar-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: रहस्य में लिपटी दो मौतें! बैरसिया में युवती की फांसी, गांधी नगर में चौकीदार की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: रहस्य में लिपटी दो मौतें! बैरसिया में युवती की फांसी, गांधी नगर में चौकीदार की हुई मौत
Wed, 27 Aug 2025 09:49 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Wed, 27 Aug 2025 09:49 AM IST
सार
भोपाल के बैरसिया इलाके में 18 वर्षीय युवती रिशिका शाक्य ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ और परिजन भी कारण बताने में असमर्थ रहे।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बैरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम दामखेड़ा में सोमवार शाम एक 18 वर्षीय युवती ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान रिशिका शाक्य पिता सुरेश शाक्य निवासी चौकी ललरिया, बैरसिया के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक रिशिका छह बहनों और एक भाई में दूसरे नंबर पर थी। आठवीं तक पढ़ाई करने के बाद वह प्राइवेट पढ़ाई कर रही थी। माता-पिता मजदूरी करते हैं और घटना के वक्त घर पर मौजूद नहीं थे। शाम करीब पांच बजे जब परिजन काम से लौटे तो उन्होंने रिशिका को फांसी के फंदे पर लटका पाया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरुआती पूछताछ में परिजन भी आत्महत्या की वजह नहीं बता पाए। पुलिस का कहना है कि विस्तृत बयान और जांच के बाद ही कारणों का पता चल सकेगा।
ये भी पढ़ें: BJP अध्यक्ष नड्डा के साथ जबलपुर से दिल्ली पहुंचे CM यादव, क्या मुख्य सचिव को मिलने वाला है एक्सटेंशन?
विज्ञापन
गांधी नगर में चौकीदार की अटैक से मौत
वहीं, गांधी नगर क्षेत्र में चौकीदारी कर रहे 33 वर्षीय सुरेंद्र सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मूल रूप से डिंडौरी निवासी सुरेंद्र यहां एक मकान में चौकीदारी करते थे और वहीं पर रहते थे। सोमवार तड़के उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती तौर पर मामला अटैक का लग रहा है, हालांकि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।