फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Will we now have to prove our citizenship to vote? Digvijay Singh said, "The BJP is playing a political game t

एमपी SIR अभियान: दिग्विजय सिंह ने खड़े किए सवाल, बोला-कांग्रेस ने 88 हजार घुसपैठिए लौटाए, भाजपा ने 2400 ढूंढे

Sat, 08 Nov 2025 05:39 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 08 Nov 2025 05:39 PM IST
सार

राहुल गांधी के मध्य प्रदेश दौरे के समय कांग्रेस ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला बोला है। पार्टी ने आरोप लगाया कि BJP SIR प्रक्रिया के जरिये मतदाता सूचियों में हेराफेरी कर लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। उन्होंने दावा किया कि मध्य प्रदेश में 50 लाख वोट कटने वाले है। 

विज्ञापन
Will we now have to prove our citizenship to vote? Digvijay Singh said, "The BJP is playing a political game t
कांग्रेस मुख्यालय में एसआईआर को लेकर प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राहुल गांधी के मध्य प्रदेश दौरे के दिन कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार और भारत निर्वाचन आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन)  प्रक्रिया के नाम पर मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर हेराफेरी कर रही है। कांग्रेस ने इस प्रक्रिया को लोकतंत्र पर सीधा हमला बताते हुए देशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और SIR कमेटी के चेयरमैन सज्जन वर्मा ने मिलकर SIR के खिलाफ बयान दिए।  कांग्रेस नेताओं ने  घोषणा की कि 25 नवंबर को रामलीला मैदान में विशाल रैली आयोजित की जाएगी और राष्ट्रपति के नाम  ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  विश्व बाजार में भारत ने फूंका स्वदेशी का बिगुल: सीएम डॉ. मोहन यादव बोले-आत्मनिर्भरता ही नया भारत का संकल्प
विज्ञापन


नागरिकता का प्रमाण अब वोट का आधार बनेगा?- दिग्विजय सिंह
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि SIR के नए नियमों में नागरिकों से नागरिकता का प्रमाण मांगा जा रहा है, जो गरीब, बेघर और वंचित वर्गों के लिए बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट तैयार करना निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी है, न कि मतदाता का नागरिकता साबित करना। दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि “बिहार में 62 लाख वोटरों के नाम काटे गए हैं, जिनमें अधिकतर अल्पसंख्यक समुदाय से हैं।  भाजपा इसे “घुसपैठ रोकने” के नाम पर राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि घुसपैठियों पर बात होती है, लेकिन UPA सरकार के समय 88 हजार को बाहर किया गया था, जबकि NDA ने 2014 से अब तक केवल 2400 लोगों की पहचान की। यह मात्र तीन प्रतिशत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: राहुल गांधी दो दिन के दौरे पर आज आएंगे मध्यप्रदेश, पचमढ़ी में जिला अध्यक्षों को देंगे चुनावी मंत्र


SIR से लोकतंत्र पर प्रहार- जीतू पटवारी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि SIR प्रक्रिया के नाम पर देशभर में लाखों लोगों के वोट काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा वोटरों की हेराफेरी कर लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार कर रही है। पटवारी ने दावा किया कि मध्य प्रदेश में 35 लाख से अधिक लोगों ने SIR के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को राष्ट्रपति तक पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि हमने पहले ही SIR को लेकर विधानसभा का प्रभारी बनाकर ट्रेनिंग दी और अलग अलग जगह भेजा। हर विधानसभा में वकील की नियुक्ति की हैं। उन्होंने कहा कि एसआईआर से देश की जनता में भय पैदा किया जा रहा है। देश में घुसपैठिए वोट न दे इसलिए भाजपा ने SIR करने का दावा कर रही है। इसके चलते बिहार में कई लोगों के वोट काटे गए। उन्होंने सवाल किया कि क्या जिनके नाम वोटिंग लिस्ट में नहीं आए तो क्या वे घुसपैठिए थे। 11 साल में बीजेपी ने ऐसा क्यों नहीं किया। 

ये भी पढ़ें- MP News: भगवान बिरसा मुंडा के 150 वें जन्मदिन पर 24 जिलों से निकलेगी जनजातीय गौरव यात्रा

कई बूथों पर अब तक गणना पत्रक ही नहीं पहुंचे 
कांग्रेस में एसआईआर कमेटी के चेयरमैन सज्जन वर्मा ने मुख्य चुनाव आयुक्त को भाजपा का एजेंट तक बता दिया। साथ ही कहा कि आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की नई गाइडलाइन के तहत अब बीएलओ आउटसोर्स या अस्थाई कर्मचारी हो सकता है। इससे  निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आयोग ने भाजपा के दबाव में जल्दबाजी में SIR लागू किया, ऐप काम नहीं कर रहा, और कई बूथों पर गणना पत्रक ही नहीं पहुंचे हैं। 

ये भी पढ़ें-  निर्मला सप्रे पर सस्पेंस: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंलेडवाल बोले–उनसे ही पूछा जाए वे किस दल में हैं

12 राज्यों में लोकतंत्र लूटा जा रहा है- उमंग सिंघार
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि 12 राज्यों में 21 साल बाद शुरू हुई SIR प्रक्रिया “वोट चोरी का नया तरीका” है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में ब्राजील मॉडल” लागू कर भाजपा लोकतंत्र को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कमजोर कर रही है। सिंघार ने दावा किया कि मध्य प्रदेश में 50 लाख वोट कटने वाले हैं, जिनमें अधिकांश मजदूर, आदिवासी और अल्पसंख्यक वर्ग के हैं। सिंघार ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है। राजनीतिक दलों के साथ ना तो बैठकें की जा रही है और ना ही सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन किया जा रहा हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed