फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   While telling the secret of his fitness Rahul Gandhi suddenly started imitating PM Modi

Politics: अपनी फिटनेस का राज बताते-बताते PM मोदी की नकल करने लगे राहुल,बोले- भाइयों-बहनों-मित्रों, देखें Video

Thu, 24 Nov 2022 08:24 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 24 Nov 2022 08:24 AM IST
सार

राहुल गांधी संबोधन में लोगों से पहले भाइयों-बहनों कहते हैं। इसके बाद मस्ती के मूड में आते हुए पीएम मोदी की मिमिक्री करते हुए भाइयों-बहनों और मित्रों कहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे पीएम मोदी की नकल करते हुए दिखे।

विज्ञापन
While telling the secret of his fitness Rahul Gandhi suddenly started imitating PM Modi
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आजकल मध्यप्रदेश में है। महाराष्ट्र के जलगांव जामोद के जसौंधी गांव से होते हुए बुरहानपुर के रास्ते राहुल गांधी की यात्रा ने मध्यप्रदेश में प्रवेश किया। यहां पर राहुल गांधी के स्वागत के लिए खास व्यवस्था की गई थी। स्वागत के बाद राहुल गांधी ने वहां मौजूद लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया।

विज्ञापन


संबोधन के दौरान के कुछ मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राहुल जहां अपनी पदयात्रा के रूटीन के बारे में बता रहे हैं। वहीं अंत में वह पीएम नरेंद्र मोदी की नकल उतारते भी दिखते हैं।
विज्ञापन


सुबह से ज्यादा रात को तेज चलता हूं...
इस वायरल वीडियो में राहुल गांधी मंच पर हैं और लोगों को संबोधित कर रहे हैं। वह कहते हैं ‘भाइयों अभी कमलनाथ जी ने मुझसे पूछा राहुल तुम थके नहीं हो क्या? भाइयों और बहनों मेरा चेहरा थका हुआ दिख रहा है। मैं दो हजार किलोमीटर चला हूं, दो हजार। कोई थकान नहीं, एक सेकेंड की थकान नहीं, मैं आपको बता रहा हूं, सुबह उठता हूं चलना शुरू करता हूं। मैं जितनी आसानी से सुबह 6 बजे चलता हूं, उससे तेज रात को आठ बजे चलता हूं। यह क्यों हो रहा है, अजीब सी बात है, दो हजार किलोमीटर चल चुका हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन




लोगों को पसंद आया राहुल गांधी का ये अंदाज...
राहुल गांधी की ये बातें सुनकर भीड़ राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाने लगती है। राहुल गांधी कुछ देर के लिए रुकते हैं और फिर वह लोगों को रोकने की कोशिश करते हैं। वह लोगों को पहले तो भाइयों-बहनों कहते हैं। इसके बाद वह मस्ती के मूड में आते हुए पीएम मोदी की मिमिक्री करते हुए भाइयों-बहनों और मित्रों कहते हैं। उनके मित्रों कहते ही भीड़ और उत्साह से राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाने लगती है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed