फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   When will the moon rise in Bhopal on Karwa Chauth?: Estimated time for moon sighting, and what the weather wil

करवा चौथ पर भोपाल में कब निकलेगा चांद?: इतने बजे चंद्र दर्शन का अनुमान, जानें व्रत के दिन कैसा रहेगा मौसम

Mon, 26 Oct 2026 06:31 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Mon, 26 Oct 2026 06:31 PM IST
सार

भोपाल में 29 अक्टूबर को करवा चौथ पर चांद निकलने का अनुमानित समय रात 8:26 बजे है। शाम 5:44 से 7 बजे तक पूजा का मुहूर्त रहेगा। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिन में बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि शाम को बादल छाए रहने की संभावना है। 

विज्ञापन
When will the moon rise in Bhopal on Karwa Chauth?: Estimated time for moon sighting, and what the weather wil
भोपार में करवा चौथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करवा चौथ का व्रत इस बार गुरुवार, 29 अक्टूबर को रखा जाएगा। सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ दिनभर व्रत रखेंगी। भोपाल में चांद निकलने का अनुमानित समय रात 8:26 बजे है। शाम को पूजा के बाद महिलाओं को चंद्र दर्शन का इंतजार रहेगा। इस बार व्रत के दिन मौसम कैसा रहेगा और क्या बादल चांद देखने में परेशानी पैदा कर सकते हैं, इसे लेकर भी लोगों की नजर रहेगी। करवा चौथ पर पूजा और चंद्रोदय का समय शहर के अनुसार अलग-अलग होता है। पं. जगदीश शर्मा के अनुसार भोपाल आठ बज के 26 मिनट पर चांद निकलेगा।
विज्ञापन


दिन में बारिश के आसार, शाम को कैसा रहेगा मौसम?
भोपाल के 29 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, दिन में बादल छाए रहने और दोपहर के आसपास बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। शाम 5 से 8 बजे के बीच आसमान में अधिकतर बादल रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। रात 9 बजे के आसपास आसमान अपेक्षाकृत साफ हो सकता है। इस पूर्वानुमान के मुताबिक, शाम को चंद्र दर्शन के समय बादल रहने की संभावना है, लेकिन फिलहाल चांद पूरी तरह छिपने की पुष्टि नहीं है। मौसम के पूर्वानुमान में बदलाव संभव है, इसलिए करवा चौथ के दिन ताजा अपडेट देखना जरूरी होगा।
विज्ञापन


भोपाल में कब होगी पूजा, कितने बजे निकलेगा चांद?
- व्रत की तारीख: गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
- पूजा का शुभ मुहूर्त: शाम 5:44 से 7 बजे तक
- चांद निकलने का अनुमानित समय: रात 8:26 बजे
- व्रत खोलने का समय: चंद्र दर्शन और अर्घ्य देने के बाद

यह भी पढ़ें-कांग्रेस दफ्तर पर भाजपा का घेराव: पुलिस ने चलाई वाटर कैनन, दोनों दलों के समर्थक हुए आमने-सामने, चौराहे पर तनाव
विज्ञापन
विज्ञापन


सरगी से चंद्र दर्शन तक निभेगी परंपरा
करवा चौथ पर महिलाएं सूर्योदय से पहले सरगी ग्रहण कर व्रत शुरू करती हैं। दिनभर निर्जला व्रत रखने के बाद शाम को भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। इस दौरान करवा चौथ की कथा सुनी जाती है। रात में चंद्रमा दिखाई देने पर महिलाएं अर्घ्य देती हैं और छलनी से चांद तथा पति का चेहरा देखकर व्रत खोलती हैं। इसके लिए पूजा की थाली, करवा, दीपक, रोली, अक्षत, फूल, मिठाई और छलनी पहले से तैयार रखी जाती है। करवा चौथ से पहले भोपाल के बाजारों में कपड़ों, आभूषणों, मेहंदी और पूजा सामग्री की खरीदारी भी बढ़ने की उम्मीद है। व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए इस बार पूजा के समय के साथ मौसम के ताजा पूर्वानुमान पर नजर रखना भी जरूरी होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed