{"_id":"697b3fcaef7aa403010c165d","slug":"when-his-wife-refused-to-return-from-her-parents-house-he-sent-a-message-to-her-family-and-took-a-horrific-step-they-had-had-a-love-marriage-two-years-ago-bhopal-news-c-1-1-noi1404-3891482-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्टाग्राम मैसेज से पहले का अलविदा: भोपाल में युवक ने की खुदकुशी, पत्नी की नाराजगी और तनाव ने ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंस्टाग्राम मैसेज से पहले का अलविदा: भोपाल में युवक ने की खुदकुशी, पत्नी की नाराजगी और तनाव ने ली जान
Thu, 29 Jan 2026 06:03 PM IST
भोपाल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: भोपाल ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 06:03 PM IST
सार
भोपाल के बिलखिरिया में 23 वर्षीय राजकुमार ने पत्नी के साथ विवाद और तनाव के चलते घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसने सोशल मीडिया पर परिजनों को संदेश भेजा था।
विज्ञापन
खुदकुशी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपाल के बिलखिरिया इलाके में रहने वाले एक युवक ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि पत्नी के मायके से वापस नहीं लौटने के कारण वह तनाव में रह रहा था। घटना से पहले उसने उसने रिश्तेदारों को सोशल मीडिया पर खुदकुशी करने का मैसेज भेजा था। परिजन जब तक पहुंचते, उसके पहले वह फंदे पर झूल चुका था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार राजकुमार (23) ग्राम बड़वाई का रहने वाला था। वह पहले प्राइवेट ड्राइवरी करता था। करीब दो साल पहले उसने एक युवती से प्रेम विवाह कर लिया था, जिसके बाद उसकी नौकरी छूट गई थी। उसके बाद वह ग्राम झागरिया स्थित एक फार्म हाउस में चौकीदारी करने लगा था। यहां पर वह पत्नी-बच्चों व मां के साथ रहता था। प्रेम विवाह के कारण ससुराल वालों के साथ उसके अच्छे संबंध नहीं थे। पिछले दिनों पत्नी से विवाद हुआ तो पत्नी बच्चों को लेकर घर से चली गई थी। राजकुमार ने थाने में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। कुछ समय बाद पत्नी से सोशल मीडिया पर संपर्क हुआ तो पत्नी ने कहा कि मेरे घर वालों से बदतमीजी की है, जब तक उनसे माफी नहीं मांगोगे, तब तक वह घर वापस नहीं लौटेगी।
विज्ञापन
पढे़ं: मृत्युपूर्व बयान छिपाना बौद्धिक बेईमानी, हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी के साथ सरकार की अपील खारिज; जानें
विज्ञापन
खुदकुशी से पहले परिजनों को भेजा था मैसेज
दो दिन पहले उसने अपने परिजनों को इंस्टाग्राम पर मैसेज किया, जिसमें उसने लिखा वह खुदकुशी करने जा रहा है। भतीजा जब तक घर पहुंचता तब तक वह फांसी लगा चुका था। इसी इलाके की एक बस्ती में रहने वाले अधेड़ व्यक्ति ने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि धरम सिंह (50) कोकता में रहते थे तथा खेती किसानी करते थे। पिछले कुछ महीनों से वह गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे। इलाज के बाद भी स्वास्थ में सुधार नहीं हो रहा था। इसी वजह उन्होंने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
