फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Weather: Winds increased cold in Bhopal, mercury of many cities dropped, cold will increase after drizzle at t

Weather: भोपाल में हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, कई शहरों का लुढ़का पारा, नवंबर अंत में बूंदाबांदी के बाद बढ़ेगी ठंड

Fri, 15 Nov 2024 08:30 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 15 Nov 2024 08:30 PM IST
सार

राजधानी भोपाल में हवाओं से ठंडक बढ़ गई है। साथ ही कई शहरों का तापमान लुढ़क गया है। भोपाल का तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार नवंबर अंत में बूंदाबांदी के बाद प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

विज्ञापन
Weather: Winds increased cold in Bhopal, mercury of many cities dropped, cold will increase after drizzle at t
भोपाल का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हवाएं चल रही है जिस कारण तापमान में गिरावट आई है और ठंड का असर देखने को मिल रहा है यहां का तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है भोपाल के साथ ही प्रदेश के और कई शहरों का तापमान काफी कम दर्ज किया गया।दिसंबर की शुरुआत में पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 11 से 12 डिग्री तक गिरने की संभावना है। खासकर 20 दिसंबर के बाद मध्य प्रदेश के हिस्सों में कड़ाके की ठंड की शुरुआत होने का अनुमान है। सर्द दवाओं की रफ्तार तेज होने से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। फिलहाल नवंबर माह में बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन नवंबर अंत में ग्वालियर चंबल के इलाके में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है या फिर बादल छा सकते हैं।
विज्ञापन



इसलिए हो रही तापमान आ रही गिरावट 
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश के अनुसार पाकिस्तान और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है और एक द्रोणिका भी है, जिसके प्रभाव से प्रदेश के तापमान में गिरावट हो रही है। प्रदेश के सभी संभाग के जिलों में दिन और रात के तापमान में कमी आई है, अधिकतम तापमान की अपेक्षा न्यूनतम तापमान में गिरावट अधिक हुई है।जल्द पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होने जा रहे है, जिसके बाद प्रदेश के तापमान में और अधिक गिरावट होगी। दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री तक पारे में गिरावट होगी, लेकिन सामान्य से नीचे जाने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन



अगले माह से कोहरे के साथ कोल्ड वेव
माैसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिसंबर-जनवरी में कड़ाके की ठंड पड़ेगी, इन दो महीनों में 20 से 22 दिन कोहरे के साथ कोल्ड वेव की स्थिति रहने का अनुमान है। दिसंबर की शुरुआत में पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 11 से 12 डिग्री तक गिरने की संभावना है। 20 दिसंबर के बाद मध्य प्रदेश के हिस्सों में कड़ाके की ठंड की शुरुआत होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदेश के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान
शहर               न्यूनतम तापमान

पचमंढ़ी             10.2
मंडला               11.2
भोपाल              12.8
उमरिया             12.2
जबलपुर            13.2
ग्वालियर            15.5
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed