Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Weather takes a U-turn in MP starting November 20: Thunderstorms and rain expected in 9 districts; haze to des

एमपी में बीस नवंबर से मौसम का यू-टर्न: 9 जिलों में आंधी-बारिश, भोपाल-इंदौर में छाएगी धुंध,तेजी से गिरेगा पारा

Tue, 17 Nov 2026 07:08 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Tue, 17 Nov 2026 07:08 AM IST
सार

 बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान के असर से 20 नवंबर को मध्य प्रदेश के 9 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना है। भोपाल-इंदौर में धुंध छाने के आसार हैं। प्रदेश के 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है। 20 नवंबर के बाद ठंड और बढ़ सकती है।

विज्ञापन
Weather takes a U-turn in MP starting November 20: Thunderstorms and rain expected in 9 districts; haze to des
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में सर्दी के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान का असर प्रदेश तक पहुंचेगा। 20 नवंबर को पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश के 9 जिलों में आंधी के साथ बारिश होने का अलर्ट है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम में इस बदलाव के बाद प्रदेश में ठंड का असर और बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन आगे बढ़कर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो रहा है। 17 नवंबर को इसके मध्य-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर प्रचंड चक्रवाती तूफान का रूप लेने की संभावना है। इसके प्रभाव से 20 नवंबर को मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम बदलेगा। भोपाल और इंदौर सहित कई शहरों में धुंध छाने के आसार हैं।
विज्ञापन


इन 9 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
20 नवंबर को प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में मौसम का ज्यादा असर देखने को मिल सकता है। उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है।
विज्ञापन


भोपाल-इंदौर में पचमढ़ी से ज्यादा ठंड
राजधानी भोपाल में सोमवार शाम चार बजे के बाद मौसम बदला और आसमान में बादल छा गए। धुंध का असर भी दिखाई दिया। रात के तापमान में गिरावट के बीच भोपाल और इंदौर में न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खास बात यह है कि दोनों शहरों में रात पचमढ़ी से भी ज्यादा ठंडी रही। प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री दर्ज हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करौंदी सबसे ठंडा, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे
प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट जारी है। कटनी के करौंदी में सबसे कम 11.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। अमरकंटक में 11.8, कल्याणपुर में 12.1, दमोह में 12.4 और छिंदवाड़ा में 13 डिग्री तापमान रहा। नौगांव में 13.5, मलाजखंड में 13.6 और उज्जैन में 14.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश के 17 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे पहुंच गया है।

पहाड़ों की बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ेगी ठिठुरन
कश्मीर और उत्तराखंड के कई इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। वहीं, राजस्थान में चक्रवात के प्रभाव से हल्की बारिश भी दर्ज की गई है। उत्तर भारत के मौसम में हो रहे बदलाव का असर मध्य प्रदेश में भी दिखाई दे रहा है। आने वाले दिनों में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।


यह भी पढ़ें-भोपाल मास्टर प्लान की सुनवाई: पूर्व आईएएस और विधायक भिड़े, बोले- आपने पांच कॉलोनियों की नियम विरुद्ध अनुमति दी

नवंबर के दूसरे पखवाड़े में बढ़ती है ठंड
मौसम विभाग के पिछले 10 साल के आंकड़ों के मुताबिक, 9 साल नवंबर के दूसरे पखवाड़े में प्रदेश में तेज ठंड पड़ी है। इस बार भी 20 नवंबर के बाद ठंड बढ़ने का अनुमान है। ग्वालियर-चंबल संभाग में इसका ज्यादा असर रह सकता है, क्योंकि यहां उत्तरी हवाएं सीधे पहुंचती हैं। ग्वालियर में 57 साल पहले नवंबर में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक पहुंच चुका है, जबकि उज्जैन में 53 साल पहले पारा 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में नवंबर के दौरान बारिश का भी ट्रेंड रहा है। इस बार महीने के तीसरे और चौथे सप्ताह में मौसम प्रणाली सक्रिय होने से बारिश की संभावना बन सकती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed