{"_id":"670e7ba0fbac92dd45055173","slug":"weather-monsoon-has-been-declared-departing-from-the-entire-state-rain-has-occurred-in-many-districts-includ-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather:पूरे प्रदेश में मानसून विदाई की घोषणा, इंदौर धार समेत कई जिलों में हुई बारिश,दो दिन में मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather:पूरे प्रदेश में मानसून विदाई की घोषणा, इंदौर धार समेत कई जिलों में हुई बारिश,दो दिन में मिलेगी राहत
Tue, 15 Oct 2024 08:19 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Tue, 15 Oct 2024 08:19 PM IST
सार
मौसम विभाग ने मंगलवार पूरे प्रदेश में मानसून की विदाई की घोषणा भी कर दी है। बारिश कराने वाले सिस्टम की एक्टिविटी से एमपी में बारिश हो रही है। मंगलवार को इंदौर, धार समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। एक-दो दिन में बारिश से राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में जहां बारिश का दौर चल रहा है वहीं मौसम विभाग ने मंगलवार को पूरे प्रदेश में मानसून विदाई की घोषणा भी कर दी है। बारिश कराने वाले सिस्टम की एक्टिविटी से मंगलवार को इंदौर, धार समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई जबकि राजधानी भोपाल में धूप छांव चलता रहा। मौसम विभाग का कहना है एक-दो दिन में प्रदेश का मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा और 20 अक्टूबर तक हल्की ठंड की शुरुआत हो सकती है।
6 जिलों को छोड़कर पहले ही विदा हो चुका था मानसून
गौरतलब है कि प्रदेश के 6 जिले बुरहानपुर, धार, खंडवा, मंडला, छिंदवाड़ा और बैतूल को छोड़कर बाकी जिलों से मानसून पहले ही लौट चुका था। इन जिलों में मंगलवार को विदाई की घोषणा कर दी है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि लो प्रेशर एरिया डिप्रेशन के रूप में बदलकर आगे बढ़ गया है। इसकी वजह से अगले 24 घंटे में बारिश, गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी। 16 अक्टूबर से मौसम खुल जाएगा।
अगले 24 घंटे के लिए मौसम विभाग का अलर्ट
मध्य प्रदेश मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार इंदौर, उज्जैन, रतलाम, खरगोन, सीहोर, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और अनूपपुर जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रह सकती है। भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर समेत अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
अगले सप्ताह से ठंड के आसार
मध्य प्रदेश में 21 जून को मानसून की एंट्री हुई थी तब से लगातार प्रदेश तेज बारिश दर्ज की जा रही है। प्रदेश में इस वर्ष अच्छी बारिश दर्ज की गई है। मंगलवार को पूरे प्रदेश में मानसून की विदाई की घोषणा हो गई है। अब जल्द ही ठंड पड़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले सप्ताह 20 अक्टूबर से प्रदेश में ठंड बढ़ने का असर दिखाने लगेगा। शुरुआती दौर में रात में पारा 20 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच सकता है। हालांकि, दिन में तापमान 33-34 डिग्री के बीच ही रहेगा। अक्टूबर के आखिरी में दिन के तापमान में भी गिरावट होने लगेगी।