Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Impact of Cyclone Murasu in MP: A mix of storms and sunshine—will rain cast a shadow over Dhanteras shopping,

एमपी में तूफान मुरासु का असर: कहीं आंधी तो कहीं धूप, धनतेरस की खरीदारी पर बारिश का साया या मिलेगी राहत?

Tue, 03 Nov 2026 07:10 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Tue, 03 Nov 2026 07:10 AM IST
सार

तूफान मुरासु के असर से मध्य प्रदेश में तीन दिन मौसम बदला रहेगा। 23 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है, जबकि 6 नवंबर को धनतेरस पर मौसम साफ रहने का अनुमान है। नवंबर के दूसरे सप्ताह से ठंड बढ़ने के आसार हैं।

विज्ञापन
Impact of Cyclone Murasu in MP: A mix of storms and sunshine—will rain cast a shadow over Dhanteras shopping,
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में नवंबर की शुरुआत मौसम के उतार-चढ़ाव के साथ हो रही है। एक तरफ तूफान मुरासु के असर से प्रदेश के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में आंधी-बारिश का दौर चलने वाला है, वहीं दूसरी ओर कई जिलों में धूप खिली रहेगी। मौसम विभाग ने मंगलवार को जबलपुर सहित 23 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम का यह बदला मिजाज अगले तीन दिन तक देखने को मिल सकता है। मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार, अगले 24 घंटे में बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, जबलपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, मैहर, सीधी, मऊगंज और सिंगरौली में मौसम बिगड़ सकता है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन


इन जिलों में धूप निकलने का अनुमान
इसके उलट भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, रीवा, सतना, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में मौसम साफ रहने और धूप निकलने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धनतेरस पर बारिश से राहत, खरीदारी में नहीं पड़ेगा खलल
मौसम के इस बदलाव के बीच त्योहार की तैयारियों के लिए राहत की खबर भी है। 4 और 5 नवंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है, लेकिन 6 नवंबर को मौसम साफ रहने का अनुमान है। इसी दिन धनतेरस है। ऐसे में बाजारों में खरीदारी और त्योहार की गतिविधियों के दौरान बारिश की बाधा आने की आशंका कम है।


दिन में भी ठंडक, रात का पारा 15 डिग्री के आसपास
बारिश और बादलों के असर के बीच प्रदेश में दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट बनी हुई है। भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा, जबलपुर और सागर संभाग में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.7 से 2.7 डिग्री तक कम दर्ज किया जा रहा है। वहीं भोपाल, नर्मदापुरम, चंबल, रीवा और सागर संभाग में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.8 से 3 डिग्री तक नीचे है। बीती रात शाजापुर के गिरवर में सबसे कम 14.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। दमोह में 14.8, भोपाल में 15, पचमढ़ी में 15.4 और कटनी के करौंदी में 15.6 डिग्री तापमान रहा। दिन का तापमान फिलहाल 32 डिग्री के आसपास बना हुआ है।

यह भी पढ़ें-भोपाल के सरकारी स्कूल का छात्र बना ग्लोबल स्टार: गौरैया बचाने का मॉडल श्रीलंका में छाया, शिक्षिका को भी सम्मान


दूसरे सप्ताह से बढ़ेगी ठंड, उत्तरी हवाएं गिराएंगी पारा
नवंबर के दूसरे सप्ताह से प्रदेश में ठंड का असर तेज होने की संभावना है। खासकर ग्वालियर-चंबल संभाग में उत्तरी हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान में ज्यादा गिरावट आ सकती है। इतिहास में इस क्षेत्र में नवंबर के दौरान कड़ाके की ठंड पड़ चुकी है। ग्वालियर में 57 साल पहले नवंबर में पारा 3 डिग्री तक पहुंचा था, जबकि उज्जैन में 53 साल पहले न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री दर्ज किया गया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed