फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Weather: Danger of rain during Ravana Dahan, rain in many districts including Harda and Indore, weather will r

Weather: रावण दहन में बारिश का खतरा, हरदा, इंदौर, समेत कई जिलों में हुई बारिश, अगले 3 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

Fri, 11 Oct 2024 07:43 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 11 Oct 2024 07:43 PM IST
सार

शुक्रवार को प्रदेश के इंदौर, हरदा, खरगोन, खंडवा, बड़वानी, धार, मंडला, सिवनी और पचमढ़ी में बारिश हुई। रावण दहन से पहले बारिश ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा।

विज्ञापन
Weather: Danger of rain during Ravana Dahan, rain in many districts including Harda and Indore, weather will r
मध्य प्रदेश की बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के 34 जिलों में मानसून की विदाई होने के बाद एक बार फिर से बारिश का माहौल बन गया है जहां अनुमान लगाया जा रहा था कि एक-दो दिन में पूरे प्रदेश से मानसून की विदाई हो जाएगी वहीं बारिश शुरू हो गई है। शनिवार 12 अक्टूबर को विजयदशमी पर रावण दहन का कार्यक्रम किया जाएगा। प्रदेश कई जिलों में शुरू हुई बारिश ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है मौसम विभाग का भी कहना है कुछ जिलों में इस दौरान बारिश हो सकती है। शुक्रवार को जहां राजधानी भोपाल समेत कई जिला में बादल छाए रहे वहीं  इंदौर, हरदा, खरगोन, खंडवा, बड़वानी, धार, मंडला, सिवनी और पचमढ़ी में बारिश हुई। 
विज्ञापन




इसलिए प्रदेश के कई जिलों में हो रही बारिश
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि लो प्रेशर एरिया आने वाले दिन में डिप्रेशन में बदल जाएगा। यह सिस्टम आगे बढ़ेगा। इससे एमपी में गरज-चमक और हल्की बारिश का दौर बना रहेगा। साइक्लोनिक सकुर्लेशन की वजह से भी ऐसा मौसम बना हुआ है। दो सिस्टम की वजह से बारिश का दौर शुरू हुआ है। पिछले 2 दिन में करीब 20 जिलों में पानी गिरा। इनमें से कई जिले ऐसे भी हैं, जहां से मानसून की विदाई भी हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिन ऐसा ही मौसम बना रहेगा।
विज्ञापन




34 जिलों में मानसून की विदाई, बाकी जिलों में दशहरे के बाद 
मध्य प्रदेश में 21 जून को मानसून की एंट्री हुई थी जिसके बाद से लगातार भारी बारिश का दौर जारी रहा 2 अक्टूबर से मानसून की विदाई शुरू हुई है सबसे पहले 2 अक्टूबर को ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी और श्योपुर और 5 अक्टूबर को नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, आगर, शाजापुर, भोपाल, सीहोर, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, इंदौर, खरगोन, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना जिले। मानसून की विदाई हुई है। अनुमान लगाया जा रहा था कि 10 अक्टूबर के बाद पूरे प्रदेश में मानसून की विदाई हो जाएगी। लेकिन एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू होने से अब मौसम विभाग का अनुमान है कि 3 दिन 11, 12 और 13 अक्टूबर तक प्रदेश में गरज-चमक और हल्की बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में अब दशहरे के बाद ही मानसून की विदाई होगी। बता दें कि पिछले 2 साल से नवरात्रि और दशहरे पर बारिश हो रही है। मौजूदा सिस्टम की वजह से इस बार भी कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदेश में 20-21 अक्टूबर से बढ़ेगी ठंडक
मौसम विभाग के अनुसार दो तीन दिन में पूरे प्रदेश में मानसून की विदाई हो जाएगी। 20 अक्टूबर तक प्रदेश में ठंडक बढ़ने का अनुमान है। रात में पारा 20 डिग्री के नीचे पहुंच सकता है। हालांकि, दिन में तापमान 33-34 डिग्री के बीच ही रहेगा। अक्टूबर के आखिरी में दिन के तापमान में भी गिरावट होने लगेगी। प्रदेश में इस साल 44.1 इंच बारिश हुई है। बारिश के मामले में जबलपुर संभाग सबसे आगे रहा है। मंडला जिले में सबसे ज्यादा बारिश हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed