{"_id":"671fb484f1a8951c7505f717","slug":"weather-clouds-remained-in-many-districts-of-the-state-alert-of-rain-with-thunder-and-lightning-in-the-easte-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather: प्रदेश के कई जिलों में छाए रहे बादल,अगले 24 घंटे में पूर्वी हिस्से में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather: प्रदेश के कई जिलों में छाए रहे बादल,अगले 24 घंटे में पूर्वी हिस्से में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
Mon, 28 Oct 2024 09:28 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Mon, 28 Oct 2024 09:28 PM IST
सार
साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम की वजह से राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में धूप-छांव चल रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में पूर्वी क्षेत्र में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में कम तापमान 14.2 डिग्री पचमढ़ी का दर्ज किया गया।
विज्ञापन
भोपाल का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में 15 अक्टूबर को मानसून की विदाई हो चुकी है। साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम की वजह से सोमवार को राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में धूप-छांव की स्थिति बनी रही। वहीं, पिछले 24 घंटे की बात करें तो कई जिलों हल्की बारिश भी दर्ज की गई है। इधर, प्रदेश के तापमान में गिरावट भी देखी जा रही है। इधर, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि अगले 24 घंटे में प्रदेश के पूर्वी हिस्से जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के कुछ जिलों में भी गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम संभाग में दिन में गर्मी का असर बना रहेगा, जबकि ग्वालियर-चंबल संभाग में रात के समय ठंड का असर ज्यादा रहेगा।
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हवाएं चल रहीं
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती हवाओं का सिस्टम बना हुआ है। इसका असर मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में देखने को मिलेगा। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। दूसरी ओर, बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा। इस वजह से धूप खिलेगी।
रात में भी पचमढ़ी ही सबसे ठंडा
रात के समय पचमढ़ी ही सबसे ठंडा है। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात की बात करें तो यहां पारा 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल में 17.6 डिग्री, बैतूल में 16.8 डिग्री, रायसेन में 17.8 डिग्री, राजगढ़ में 17.0 डिग्री, छिंदवाड़ा में 18.0 डिग्री, नौगांव में 16.9 डिग्री तापमान रहा।