फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Uproar over metro line beneath graveyard: MLA halts work when team arrives at night; hearing underway at Waqf

कब्रिस्तान के नीचे मेट्रो पर बवाल: रात में पहुंची टीम तो विधायक ने रुकवाया काम, वक्फ बोर्ड में चल रही सुनवाई

Tue, 06 Oct 2026 05:01 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Tue, 06 Oct 2026 05:01 PM IST
सार

शाही कब्रिस्तान में मेट्रो की बैरिकेडिंग शुरू होते ही विधायक आतिफ अकील मौके पर पहुंचे और काम रोकने को कहा। कब्रिस्तान के नीचे से प्रस्तावित सुरंग को लेकर वक्फ अधिकरण में सुनवाई चल रही है। विधायक ने फैसला आने और कानूनी अनुमति मिलने तक काम रोकने की मांग की है। वहीं, हिंदू उत्सव समिति ने विरोध को विकास में बाधा बताया है।

विज्ञापन
Uproar over metro line beneath graveyard: MLA halts work when team arrives at night; hearing underway at Waqf
कांग्रेस विधायक आतिफ अकील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के पुराने शहर में मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। सोमवार रात भोपाल टॉकीज के पास स्थित शाही कब्रिस्तान में मेट्रो टीम बैरिकेडिंग करने पहुंची। इसकी सूचना मिलते ही उत्तर विधानसभा से कांग्रेस विधायक आतिफ अकील मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से काम रोकने को कहा। उन्होंने मेट्रो टीम से मशीनें और सामान हटाने के लिए भी कहा। विधायक ने कहा कि कब्रिस्तान की जमीन पर बिना अनुमति किसी तरह का निर्माण या खुदाई नहीं होनी चाहिए। उनका कहना है कि इस कब्रिस्तान में उनके पूर्वजों समेत कई लोगों की कब्रें हैं। ऐसे में इसके नीचे से मेट्रो की सुरंग निकालने पर उनकी आपत्ति है।
विज्ञापन


वक्फ अधिकरण में चल रहा मामला
मेट्रो के प्रस्तावित रूट को लेकर मध्य प्रदेश राज्य वक्फ अधिकरण में पहले से सुनवाई चल रही है। दोनों पक्ष अपना पक्ष रख रहे हैं। विधायक का कहना है कि जब तक मामले में वैधानिक स्थिति साफ नहीं होती और जरूरी अनुमति नहीं मिलती, तब तक कब्रिस्तान की जमीन पर काम नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


सुभाष नगर से करोंद तक बनेगा कॉरिडोर
ऑरेंज लाइन के दूसरे चरण में सुभाष नगर से करोंद तक 16.74 किलोमीटर का मेट्रो कॉरिडोर बनाया जा रहा है। इसमें करीब 5.38 किलोमीटर एलिवेटेड और 3.39 किलोमीटर अंडरग्राउंड हिस्सा है। अंडरग्राउंड हिस्से में भोपाल रेलवे स्टेशन और नादरा बस स्टैंड स्टेशन प्रस्तावित हैं। शाही कब्रिस्तान से जुड़ा विवाद इसी अंडरग्राउंड रूट को लेकर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़े-हादसे के बाद खुद अस्पताल ढूंढेगा स्मार्ट हेलमेट: घर बैठे इलाज का खर्च बताएगा मंच,इनोवेशन देख सीएम ने की सराहना


हिंदू समिति ने विधायक पर लगाया विकास रोकने का आरोप
श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने विधायक के विरोध को विकास कार्य में बाधा बताया। उन्होंने कहा कि विधायक को पूरे विधानसभा क्षेत्र के हित में काम करना चाहिए और मेट्रो परियोजना को आगे बढ़ने देना चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed