{"_id":"62da07649ce2ef6c7842b280","slug":"under-the-dastak-abhiyan-in-madhya-pradesh-children-of-0-to-five-years-of-age-are-getting-health-services-sit","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: दस्तक अभियान के तहत 0 से पांच साल के बच्चों को घर बैठे मिल रही स्वास्थ्य सेवाएं, 31 अगस्त तक चलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: दस्तक अभियान के तहत 0 से पांच साल के बच्चों को घर बैठे मिल रही स्वास्थ्य सेवाएं, 31 अगस्त तक चलेगा
Fri, 22 Jul 2022 07:54 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 22 Jul 2022 07:54 AM IST
सार
5 वर्ष तक बच्चों में प्रमुख बाल्यकालीन बीमारियों की सक्रिय पहचान एवं प्रबंधन के लिए दस्तक अभियान की शुरूआत 18 जुलाई से की गई है। दस्तक अभियान 31 अगस्त तक संचालित होगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में दस्तक अभियान के तहत 0 से 5 साल के बच्चों को घर बैठे स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। हाल ही में जिले के ऐसे बच्चे जिनका हीमोग्लोबिन 7 ग्राम से कम है, उन्हें ब्लड ट्रांसफ्यूजन किया जा रहा है। अभियान की शुरूआत से अब तक करीब 23 एनीमिक बच्चों को ब्लड चढ़ाया जा चुका है। सिविल अस्पताल आष्टा में गुरुवार को एनीमिया से पीड़ित 6 बच्चों को ब्लड चढ़ाया गया। वहीं जिला चिकित्सालय सीहोर की ब्लड बैंक यूनिट में सीहोर के 4, इछावर के 5 तथा आष्टा के 08 बच्चों को ब्लड ट्रांसफ्यूजन किया जा चुका है।
घर-घर पहुंच रही आशा कार्यकर्ता और एएनएम
अभियान के अंतर्गत एएनएम, आशा तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता दल बनाकर घर-घर पहुंचकर दस्तक अभियान संचालित कर रही हैं, जिसमें 0 से 5 साल की आयु वाले बच्चों को घर पर ही स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा रही है। अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष आयु के 01 लाख 59 हजार 386 बच्चों को विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आष्टा विकासखण्ड में 43 हजार 728 बच्चे, बुदनी 18 हजार 146, इछावर 20 हजार 74 नसरूल्लागंज 26 हजार 234, श्यामपुर 37 हजार 659 तथा सीहोर शहरी क्षेत्र में 13 हजार 545 बच्चों को दस्तक अभियान के दौरान घर-घर दस्तक देकर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
31 अगस्त तक जारी रहेगा अभियान
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि 5 वर्ष तक बच्चों में प्रमुख बाल्यकालीन बीमारियों की सक्रिय पहचान एवं प्रबंधन के लिए दस्तक अभियान की शुरूआत 18 जुलाई से की गई है। दस्तक अभियान 31 अगस्त तक संचालित होगा। अभियान की शत प्रतिशत सफलता के लिए मैदानी कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।