{"_id":"62bc227ccb2197070d15c922","slug":"udaipur-murder-news-asaduddin-owaisi-said-udaipur-incident-is-a-terrorist-incident-making-videos-by-killing-is-spreading-terror","type":"story","status":"publish","title_hn":"Asaduddin Owaisi: उदयपुर में हत्या कर वीडियो बनाने को बताया 'आतंकी घटना', मप्र में विधानसभा चुनाव लड़ेगी AIMIM","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Asaduddin Owaisi: उदयपुर में हत्या कर वीडियो बनाने को बताया 'आतंकी घटना', मप्र में विधानसभा चुनाव लड़ेगी AIMIM
Wed, 29 Jun 2022 03:57 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 29 Jun 2022 03:57 PM IST
सार
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि उदयपुर की घटना एक आतंकी घटना है। हत्या कर वीडियो बनाना आतंक फैलाना ही है।
विज्ञापन
भोपाल में असदुद्दीन ओवैसी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने उदयपुर में दिनदहाड़े हत्या पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उदयपुर की घटना एक आतंकी घटना है। किसी की हत्या कर वीडियो बनाना आतंक फैलाना ही है। उन्होंने यह भी कहा कि हम आरएसएस की विचाराधारा का विरोध करते हैं। हिंदू विचारधारा का नहीं। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि पार्टी पूरी ताकत से 2023 के विधानसभा चुनाव लड़ने वाली है।
नगरीय निकाय चुनावों में अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार-प्रसार के लिए ओवैसी मध्य प्रदेश में आए हैं। उन्होंने बुधवार को श्यामला हिल्स स्थित एक होटल में प्रेस कॉफ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम उदयपुर की घटना की निंदा करते हैं। राजस्थान सरकार इस मामले में सख्त कार्रवाई करें। राजस्थान की पुलिस चौकस रहती तो यह घटना नहीं होती। उदयपुर की घटना आतंकवादी होने के सवाल पर ओवैसी ने कहा कि जिस तरह पहलू खान को मारा गया आतंक है, अखलाक को मारा गया वह भी आतंक है, उदयपुर की घटना भी आतंक है। हत्या कर वीडियो बनाना आतंक फैलाना है। यह आतंकवादी घटना है। यह घटना देश में फैल रहे चरमपंथ का नतीजा है। ओवैसी ने कहा कि कट्टरता सभी समाजों में बढ़ रही है। किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का हक नहीं है। इन दोनों जालिमों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। साथ ही ओवैसी ने कहा कि रूल ऑफ लॉ सभी के लिए एक समान होना चाहिए।
विज्ञापन
नुपुर शर्मा पर कार्रवाई की मांग
ओवैसी ने नुपुर शर्मा के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग की। ओवैसी ने कहा कि पार्टी से निलंबित करना ही सजा नहीं है। शर्मा को भारतीय कानून के तहत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार पर कार्रवाई करने की इजाजत नहीं देने का आरोप भी लगाया। ओवैसी ने कहा कि हम आरएसएस की विचारधारा का विरोध करते है। हम हिंदू विचारधारा का विरोध नहीं करते हैं।
धर्म के नाम पर कर रहे हैं राजनीति
ओवैसी ने रामनवकी जुलूस पर पत्थरबाजी के बाद सरकार की तरफ से की गई कार्रवाई पर कहा कि धर्म के नाम पर राजनीति की जा रही है। उन्होंने सेंधवा, खरगोन में हुई कार्रवाई का उदाहरण देते हुए कहा कि जिसका दंगों में हाथ नहीं, उसका भी घर तोड़ दिया गया।
कांग्रेस की वजह से पिछड़े मुसलमान
ओवैसी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में मुसलमानों के पिछड़ने का कारण कांग्रेस है। कांग्रेस को जनता ने 2018 में मौका दिया था, लेकिन उनकी नाकामी है कि 20 से ज्यादा विधायक बीजेपी में शामिल हो गए। यदि सिंधिया को राज्यसभा भेज देते तो सरकार नहीं गिरती, लेकिन दिग्विजय सिंह को राज्यसभा जाना था। ओवैसी ने कहा कि मोदी सरकार ने अग्निवीर योजना शुरू की। यह देश में हित में नहीं है। हम इसका विरोध करते है। ओवैसी ने कि कहा कि हम मध्य प्रदेश में पार्टी का विस्तार करेंगे। 2023 विधानसभा चुनाव में भी हम मैदान में होंगे।
कांग्रेस का अंदर से भाजपा से रिश्ता
इससे एक दिन पहले मंगलवार को ओवैसी ने अशोका गार्डन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप हमारा साथ दीजिए। कांग्रेस साथ नहीं दे सकती। कांग्रेस और भाजपा में कोई अंतर नहीं है। कांग्रेस और बीजेपी एक सिक्के के दो पहलू है। उन्होंने कहा कि मेरे आज यहां से जाने के बाद कल से पूरी रात कांग्रेस नहीं सो पाएगी। कांग्रेस का अंदर से बीजेपी से रिश्ता है। कमलनाथ और शिवराज एक दूसरे को खुद मामा कहते है। उन्होंने कहा कि आप सिर्फ अल्लाह से डरो न कमलनाथ से ना मामा से। मामा को डर हो गया है कि यह गृहमंत्री मेरी कुर्सी पर नजर गढ़ा के बैठा है।