{"_id":"67fe3e74965423ce0804552f","slug":"two-miscreants-arrested-for-stealing-in-broad-daylight-after-doing-recce-of-an-empty-house-in-bhopal-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: सूने मकान की रेकी कर दिन दहाड़े चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, एक की तलाश; लाखों का माल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: सूने मकान की रेकी कर दिन दहाड़े चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, एक की तलाश; लाखों का माल बरामद
Tue, 15 Apr 2025 04:39 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 15 Apr 2025 04:39 PM IST
सार
रातीबड़ थाना प्रभारी रास बिहारी शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में चोरी की दो वारदात करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनका एक साथी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपियों के पास से चोरी का माल भी बरामद किया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में चोरी के आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी भोपाल की रातीबड़ थाना पुलिस ने दिन में रेकी कर दिन दहाड़े चोरी की वारदात करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के एक व्यक्ति की तलाश है, वह फरार चल रहा है। पुलिस ने बदमाशों के पास से लाखों का सामान जब्त किया है।
विज्ञापन
रातीबड़ थाना प्रभारी रास बिहारी शर्मा ने बताया कि नीलेश त्यागी (40) ग्राम सिकंदराबाद में रहते हैं और सिक्योरिटी कंपनी में गार्ड की नौकरी करते हैं। बीती 29 मार्च को दोपहर करीब एक बजे वह मकान पर ताला लगाकर ड्यूटी चले गए थे, जबकि उनकी पत्नी और बच्चे शहर से बाहर गए हुए थे। रात करीब साढ़े दस बजे नीलेश घर लौटे तो ताला टूटा मिला और सामान बिखरा पड़ा था। चैक करने पर एलईडी टीवी, लैपटाप और आठ हजार रुपए नकदी समेत अन्य सामान गायब था।
विज्ञापन
इसी प्रकार ब्रह्मपुरी कालोनी नीलबड़ में रहने वाले एक रेस्टारेंट संचालक के सूने मकान से चोर दिनदहाड़े ताला तोड़कर नकदी और जेवरात समेत हजारों का सामान चोरी कर लिया था। पुलिस ने दोनों ही मामलों में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: अमर उजाला संवाद में कला पर होगी शिखा शर्मा से खास बातचीत, पूरी दुनिया उनकी रंगोली की मुरीद
सीसीटीवी कैमरों से मिला सुराग
थाना प्रभारी रासबिहारी शर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगाई गई थी। शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों और रूट पर लगे करीब 800 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के बाद दो संदेहियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपने तीसरे साथी के साथ मिलकर उक्त वारदात करना स्वीकार किया। पकड़े गए आरोपियों के नाम रोहित मरावी और अनिल रावत निवासी अयोध्या नगर बताए गए हैं। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया सामान और वारदात में उपयोग की गई स्कूटर समेत ताला तोड़ने के औजार बरामद किए गए हैं।
तीसरे आरोपी की तलाश
थाना प्रभारी शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि उनका तीसरा साथी विशाल चौहान उर्फ चाटी भी वारदात में शामिल है। विशाल फिलहाल फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। आरोपी दिन दहाड़े घर में घुसकर अलमारियों के ताले तोड़कर अंदर रखे सामान, घर के अंदर रखी एलईडी टीवी, लैपटॉप, मोबाईल, नगदी, आभूषण चोरी कर ले जाते थे।
ये भी पढ़ें: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजों का इंतजार! अमर उजाला पर सबसे पहले देख सकेंगे अपना परिणाम
इधर, धार्मिक यात्रा पर गए बुजुर्ग के घर चोरी करने वाले पकड़ाए
भोपाल के पिपलानी इलाके में रहने वाले एक बुजुर्ग व्यक्ति के घर चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसका एक साथी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। घटना के फरियादी धार्मिक यात्रा पर गए हुए थे। जानकारी के अनुसार बाबूलाल लोंगरे (70) पुराना शिवनगर आनंद नगर में रहते हैं और सब्जी बेचने का काम करते हैं। बीती 28 फरवरी को वह अपने परिवार के साथ पंचकोशी यात्रा पर गए थे। तीन मार्च को पड़ोसी ने घर का ताला टूटा होने की सूचना दी। बाबूलाल परिवार समेत घर लौटे तो मुख्य दरवाजे और अंदर रखी गोदरेज की अलमारियों के ताले टूटे मिले।
चैक करने पर अलमारी में रखी चांदी की दो करधनी, एक आधी कमर की करधनी, पैरों में पहनने वाली कड़ी तीन जोड़, हाथ के चांदी के कड़े दो जोड़, पायल एक जोड़ी, बिछिया तीन जोड़ी, मंगलसूत्र चार, टाप्स, गले का लाकेट और नगदी, बेटे संतोष लोंगरे के घर से चांदी की करधनी, पायल, दो जोड़ी बिछिया आठ सोने के आठ मोती चोरी हो गए थे। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने और मुखबिरों की मदद से पुलिस ने संदेही मोना उर्फ मोनू जोशी (20) को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान मोनू ने अपने साथी मुन्ना कबाड़ी के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। घटना के बाद दोनों फरार हो गए थे, अब मोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार मुन्ना की तलाश की जा रही है।
ये वीडियो भी देखें...
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
