फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   2 lakh looted from businessman travelling in car, police prepared route map of footage to catch criminals

Bhopal News: कार सवार कारोबारी से दो लाख की लूट, बदमाश को पकड़ने के लिए पुलिस ने तैयार किया फुटेज का रूट मैप

Tue, 03 Feb 2026 07:34 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Tue, 03 Feb 2026 07:34 PM IST
सार

सूखी सेवनिया इलाके में कार सवार व्यवसायी मोहम्मद आबिद खान से तीन बदमाशों ने रात करीब तीन बजे दो लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर मारपीट की गई और बदमाश फरार हो गए। जाते समय बदमाशों ने पीड़ित की कार में तोड़फोड़ भी की। पुलिस जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
2 lakh looted from businessman travelling in car, police prepared route map of footage to catch criminals
सूखी सेवनिया थाना

विस्तार

सूखी सेवनिया इलाके में कार सवार व्यवसायी से दो लाख रुपए लूटने के मामले में पुलिस को अभी तक बदमाशों का सुराग नहीं लगा है। घटना एक दिन पुरानी है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि 38 वर्षीय मोहम्मद आबिद खान आदर्श नगर सूखी सेवनिया में रहते हैं और काजीकैंप में इलेक्ट्रिक की दुकान चलाते हैं। रविवार-सोमवार की देर रात वह दुकान बंद कर अपने साथी शाहिब शेख के साथ कार से घर जाने के लिए निकले थे। रात करीब तीन बजे वह नवीबाग के पास से निकले तो लगा कि कोई कार उनका पीछा कर रही है। लांबाखेड़ा तिराहे से अपने घर जाने के लिए वह जगदीशपुर रोड पर चलने लगे। वह अपनी कॉलोनी के पास कार मोड़ रहे थे, तभी पीछे से आ रही कार ने अचानक उनका रास्ता रोक लिया। वह कार से उतरकर रास्ता रोकने वाली कार के पास पहुंचे तो उसमें तीन लोग बैठे दिखे। एक युवक कार से नीचे उतरा और उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। तब तक आबिद का साथी शाहिब भी उतरकर उनके पास पहुंचा तो दूसरे युवक ने उसे भी धक्का देकर गिरा दिया। उसके बाद तीनों बदमाशों ने जब में रखे करीब दो लाख रुपये जबरन निकाल लिए।


ये भी पढ़ें- ट्रेन में हुई छेड़छाड़ से नागदा में मचा बवाल, सात आरोपी गिरफ्तार, भारी फोर्स तैनात, जानें मामला
विज्ञापन


जान बचाकर भागे तो फोड़ डाली कार
फरियादी ने पुलिस को बताया कि लूटपाट का विरोध करने पर तीनों बदमाशों ने आबिद और शाहिब के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। दोनों ने जान बचाने के लिए दौड़ लगाई तो तीनों बदमाश अपनी कार में बैठकर भाग निकले। उनके जाने के बाद आबिद अपनी मारुति स्विफ्ट कार के पास पहुंचे तो देखा कि बदमाशों ने चारों गेट और अगला शीशा फोड़ डाला था। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूटपाट का मामला दर्ज किया था। फरियादी ने तीनों बदमाशों का हुलिया पुलिस को बताया है, लेकिन वह उनकी कार का नंबर नहीं देख पाए थे। सीसीटीवी कैमरों की मदद से कार का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed