फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Twitter doing politics Kamal Nath on Rahul gandhi account suspension row

विवाद: राहुल गांधी का अकाउंट ब्लॉक करने पर भड़के कमलनाथ, कहा- सही समय आने पर ट्विटर से भी लेंगे जवाब

Sat, 14 Aug 2021 03:54 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, भोपाल
पीटीआई, भोपाल Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 14 Aug 2021 03:54 PM IST
सार

मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट को अस्थायी रूप से निलंबित किए जाने के बीच शनिवार को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर राजनीति करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Twitter doing politics Kamal Nath on Rahul gandhi account suspension row
कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट को अस्थायी रूप से निलंबित किए जाने के बीच शनिवार को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ट्विटर राजनीति में आ गया है। कांग्रेस नेताओं के ट्विटर अकाउंट को निलंबित करने के बारे में पूछे जाने पर कमलनाथ ने कहा कि इस तरह से ट्विटर अकाउंट को बंद करना घोर अवैध और अन्यायपूर्ण है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समय आएगा जब इस माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट को अपने कृत्य के लिए स्पष्टीकरण देना होगा। इससे पहले दिन में, ट्विटर ने अस्थायी रूप से निलंबित करने के एक सप्ताह बाद राहुल गांधी के खाते को बहाल कर दिया। बता दें कि उत्तर पश्चिमी दिल्ली में कथित दुष्कर्म और हत्या की नौ वर्षीय पीड़िता के परिवार की तस्वीरें पोस्ट करने के बाद गांधी के ट्विटर हैंडल को निलंबित कर दिया गया था। ट्विटर ने इसे अपने नियमों का उल्लंघन माना था।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के गृह मंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना
वहीं मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस मामले पर कहा कि ट्विटर पर उनके अकाउंट को राजनीतिक मुद्दे में बदलना राहुल गांधी के बचकाना हठ को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने एक दुष्कर्म पीड़िता की पहचान बताई। यह अवैध है। इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने के बजाय उन्हें गलती स्वीकार कर इस मुद्दे पर माफी मांगनी चाहिए थी। बता दें कि कांग्रेस की प्रदेश इकाई ट्विटर पर अभियान चला रही है, जिसमें माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर बीजेपी के इशारे पर असहमति की आवाज दबाने का आरोप लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed