फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Tourism Board Board meeting: CM Dr. Yadav said – speed up the initiative to give tourism the status of an indu

टूरिज्म बोर्ड के संचालक मंडल की बैठक: सीएम डॉ. यादव बोले- पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिलाने के लिए पहल तेज करें

Tue, 18 Nov 2025 10:30 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 18 Nov 2025 10:30 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में पर्यटन विकास को नई दिशा देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में आयोजित टूरिज्म बोर्ड की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए। बैठक में पर्यटन को उद्योग का दर्जा देने, हेल्थ और वेलनेस टूरिज्म को बढ़ावा देने और पीएमश्री हेलीकॉप्टर सेवा सहित विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई।

विज्ञापन
Tourism Board Board meeting: CM Dr. Yadav said – speed up the initiative to give tourism the status of an indu
सीएम डॉ. मोहन यादव अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के संचालक मंडल की आठवीं बैठक ली। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिलाने के लिए आवश्यक कदम तेजी से उठाए जाएं, ताकि पर्यटन क्षेत्र में नवाचार करने वाले व्यक्तियों और उद्यमियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Cabinet Meeting: अनाथ बच्चों को चार-चार हजार रुपए, 12 जिलों में खुलेंगे आयुष अस्पताल, जानें कैबिनेट के निर्णय
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में हेल्थ और वेलनेस टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें प्रोत्साहित करने के लिए पर्यटन विभाग लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा तथा आयुष विभाग के साथ मिलकर ठोस कार्ययोजना बनाए। जिन राज्यों में वेलनेस टूरिज्म सफलतापूर्वक संचालित है, उनका अध्ययन कर संभागवार रणनीति तैयार की जाएगी। धार्मिक संस्थाओं और ट्रस्टों के सहयोग से भी इस क्षेत्र को तेजी से आगे बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: पूर्व CM उमा भारती BJP कार्यालय पहुंचीं- प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात, गौ संरक्षण-संवर्धन पर की चर्चा

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के इतिहास, संस्कृति और विरासत पर आधारित फिल्मों के निर्माण को प्रोत्साहन दिया जाए। साथ ही अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म और वन्यजीव आधारित टीवी चैनलों पर प्रदेश के समृद्ध जंगलों और जैव विविधता का प्रभावी प्रस्तुतीकरण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में पीएमश्री पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा के तहत इंदौर–उज्जैन–ओंकारेश्वर, भोपाल–मढ़ई–पचमढ़ी और जबलपुर–बांधवगढ़–कान्हा सेक्टर में सेवाएं शुरू करने पर चर्चा हुई। इसके अलावा सिंहस्थ-2028 की तैयारियों, ग्रामीण पर्यटन, साहसिक एवं जल पर्यटन की गतिविधियों, निवेश संवर्धन और पर्यटन के राष्ट्रीय–अंतरराष्ट्रीय प्रचार-प्रसार की रणनीति पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed