फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Tongue slipped again: Imarti raised questions on his own government, controversial statement on new law

फिर फिसली जुबान: इमरती ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल, नए कानून पर विवादित बयान

Wed, 03 Jul 2024 04:13 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 03 Jul 2024 04:13 PM IST
सार

 पूर्व मंत्री इमरती देवी ने एक विवादित बयान देकर अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया। नए कानून के जागरूकता कार्यक्रम में इमरती देवी ने पुलिस अधिकारियों पर निशाना साधा। उनका मानना है कि न्याय पहले भी गरीब और कमजोर लोगों से दूर था, नए कानून आने से भी स्थिति में कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।

विज्ञापन
Tongue slipped again: Imarti raised questions on his own government, controversial statement on new law
इमरती देवी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विवादों से अक्सर चर्चाओं में रहने वाली पूर्व मंत्री इमरती देवी एक बार फिर विवादित बयान को लेकर चर्चा में हैं। इमरती ने प्रदेश में लागू किए गए नए कानून को लेकर सवाल उठा दिए हैं। उनका मानना है कि न्याय पहले भी गरीब और कमजोर लोगों से दूर था, नए कानून आने से भी स्थिति में कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।
विज्ञापन


प्रदेश में एक जुलाई से लागू किए गए नए कानून को लेकर प्रदेशभर में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पूर्व मंत्री इमरती देवी भी ऐसे ही एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं। जहां उन्होंने एक विवादित बयान देकर अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया। नए कानून के जागरूकता कार्यक्रम में इमरती देवी ने पुलिस अधिकारियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पुलिस कहती है कि मामले में तहकीकात करेंगे, थाने में मामले की तहकीकात नहीं होती है। उन्होंने कहा कि गरीबों की न थाने में और न अस्पताल में सुनवाई होती है। इमरती देवी यह कहने से भी नहीं चूंकीं कि गरीब की सुनवाई तभी हो पाती है, जब हम जैसे लोग जाकर उनके साथ खड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि कानून कितने भी बन जाएं, जरूरत उनके सख्ती से पालन की है। तभी उनकी सार्थकता होगी।
विज्ञापन


पुलिस कार्यप्रणाली से हैं नाराज इमरती
पूर्व मंत्री इमरती देवी पिछले दिनों हुए एक घटनाक्रम को लेकर पुलिस कार्यप्रणाली से नाराज हैं। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी द्वारा उन्हें लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर इमरती ने शिकायत दर्ज कराई थी। लंबी प्रक्रिया के बाद पटवारी के खिलाफ एफआईआर तो हो गई, लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई थी। इमरती देवी इसको लेकर लगातार बयानबाजी और मांग करती रही हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed