फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Tomorrow Congress will take out Kisan Nyay Yatra across the state, more than 1 lakh farmers will take to the s

Mp:कल प्रदेश भर में कांग्रेस निकालेगी किसान न्याय यात्रा,1 लाख से ज्यादा किसान ट्रैक्टर लेकर उतरेंगे सड़कों पर

Thu, 19 Sep 2024 08:39 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 19 Sep 2024 08:39 PM IST
सार

कांग्रेस किसानों की समस्याओं को लेकर शुक्रवार को प्रदेशभर में किसान न्याय यात्रा निकालने जा रही है। सभी जिलों में ट्रैक्टर रैलियां निकाली जाएंगी। इधर गुरुवार को कांग्रेस के दिग्गज नेता किसान न्याय यात्रा को लेकर बुधनी पहुंचे।

विज्ञापन
Tomorrow Congress will take out Kisan Nyay Yatra across the state, more than 1 lakh farmers will take to the s
बुधनी के किसान न्याय यात्रा में पहुंचे कांग्रेसी नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस किसानों की समस्याओं और मांगों को लेकर शुक्रवार को प्रदेशभर में किसान न्याय यात्रा निकालने जा रही है। सभी जिलों में निकलने वाली इस किसान न्याय यात्रा में कांग्रेस की ओर से ट्रैक्टर रैलियां निकाली जाएंगी। जानकारी के मुताबिक इस दौरान प्रदेशभर में एक लाख से अधिक किसान ट्रैक्टर लेकर सड़कों पर उतरेंगे। इंदौर में किसान न्याय यात्रा में प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी खुद शामिल होंगे। इधर गुरुवार को कांग्रेस के दिग्गज नेता और कार्यकर्ता किसान न्याय यात्रा को लेकर बुधनी पहुंचे और सरकार से सोयाबीन के 6000, मक्का 3100 और गेहूं का समर्थन मूल्य 3250 रुपये करने की मांग की। 
विज्ञापन



यह हैं प्रमुख मांगे
सोयाबीन का भाव 6000, धान का 3100 और बाजरे का भाव 2300 रुपए करने की मांग इस यात्रा के दौरान जोरशोर से उठाई जाएगी। किसान कांग्रेस के अध्यक्ष मुरैना विधायक दिनेश गुर्जर ने बताया कि पार्टी की सभी विधायक, लोकसभा विधानसभा प्रत्याशी रहे नेता, पदाधिकारी सभी एक साथ अपने-अपने इलाकों में सड़कों पर किसानों का साथ यात्रा में शामिल होंगे।
विज्ञापन


बुधनी पहुंचे जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा
मध्य प्रदेश में किसानों के साथ हो रहे अत्याचार को लेकर एक बार फिर कांग्रेस सड़कों पर उत्तर चुकी है। कांग्रेस अपनी 7 सूत्रीय मांगों को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह के गढ़ में विरोध प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में गुरुवार को कांग्रेस के दिग्गज नेता और कार्यकर्ता किसान न्याय यात्रा को लेकर बुधनी पहुंचे और सरकार से सोयाबीन के 6000, मक्का 3100 और गेहूं का समर्थन मूल्य 3250 रुपये करने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन



निरंतर जारी रहेगी  किसान न्याय यात्रा
 पटवारी ने कहा कि जब तक किसानों को न्याय नहीं मिल जाता किसानों के हक के लिए यह किसान न्याय यात्रा प्रदेश भर में निरंतर जारी रहेगी। यह सरकार किसान विरोधी सरकार है जो किसानों के साथ अन्याय, अत्याचार और जुल्म कर रही है। शिवराजसिंह चौहान यहां से विधायक बने, 20 साल मुख्यमंत्री रहें और अब देश में कृषि मंत्री हैं, जब वे मुख्यमंत्री थे तो किसान पुत्र होने का स्वांग रचते थे, उन्होंने बीस साल में हजारों बार कहा कि किसान की आय दोगुनी कर दूंगा। कहते थे किसान का बेटा हूं पैदल पैदल चलता हूं, उन्होंनें बड़ी-बड़ी बातें किसानों के लिए कहीं, एक मुख्यमंत्री के लिए 20 साल कम नहीं होते हैं, लेकिन उन्होंने किसानों के लिए कुछ नहीं किया और केंद्र में मंत्री होने के बावजूद किसानों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।  



 मुख्यमंत्री यादव के राज में माफिया सक्रिय
पटवारी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव तो उन से भी दो कदम आगे बढ़कर निकले, वे अधिकारियों-कर्मचारियों के माध्यम से किसानों पर उनसे भी ज्यादा अन्याय और अत्याचार और जुल्म कर रहे हैं। मुख्यमंत्री यादव के राज में माफिया सक्रिय हो गए, बलात्कार बढ़ गए, किसान का सोयाबीन 6000, गेंहू 2700, मक्का 2500 और धान 3100 के समर्थन मूल्य पर खरीदो, लाडली बहनों को 3000 रूपये दो, नही तो ये किसानों के हक और अधिकार के लिये यह आंदोलन सतत जारी रहेगा, किसानों के सम्मान में कांग्रेस हमेशा मैदान में खड़ी रहेगी।पटवारी ने कहा कि मप्र में चुनाव हुये तो शिवराज सिंह और भाजपा ने कहा था कि हम 3100 धान और 2700 गेहूं के देंगे, किसान सोयाबीन के 6000 रूपये समर्थल मूल्य मांग रहा है। प्रदेश की जनता ने शिवराज को मुख्यमंत्री बनाया, मोदी जो को वे पंसद नहीं आये तो उन्होंने शिवराज सिंह को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया, बुधनी की जनता शिवराज सिंह को एक मुख्यमंत्री के रूप में वोट देती थी। किसान की बात आती है तो अब शिवराज जी मौन हो जाते हैं। शिवराज जी की जिम्मेदारी है कि वे मोदी जी से बात करें और किसानों को 6000 रूपये सोयाबीन का समर्थन मूल्य दिलाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed