फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Three miscreants looted the temple priest by stabbing, all the accused arrested in 24 hours, cash recovered

MP News: मंदिर के पुजारी को चाकू मारकर तीन बदमाशों ने लूटा, 24 घंटे में सभी आरोपी गिरफ्तार, नकदी बरामद

Sat, 18 Mar 2023 09:45 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sat, 18 Mar 2023 09:45 AM IST
सार

आरोपियों की शिनाख्ती के लिए घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, जिसके आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लूट करने वाले तीनों आरोपी मजदूरी करते हैं।
 

विज्ञापन
Three miscreants looted the temple priest by stabbing, all the accused arrested in 24 hours, cash recovered
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र में देर रात तीन बदमाशों ने एक मंदिर के पुजारी के सीने में चाकू मारकर नकदी लूट ली। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट कर लूट करने का मामला दर्ज किया है। आरोपियों की शिनाख्ती के लिए घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, जिसके आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लूट करने वाले तीनों आरोपी मजदूरी करते हैं और मूलत: छिंदवाड़ा के रहने वाले हैं। आरोपियों से लूट में प्रयुक्त धारदार छुरी भी पुलिस ने बरामद कर ली है।
विज्ञापन


एडीसीपी जोन-2 राजेश सिंह भदौरिया के अनुसार 43 वर्षीय रोहितदास बैरागी पुत्र रघुवरदास नटबाबा मंदिर में पुजारी हैं। बुधवार रात 10:30 बजे अपने भाई 40 वर्षीय भाई कमलेशदास बैरागी के साथ शाहपुरा क्षेत्र में स्थित एक परिचित की शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से छोटा भाई कमलेशदास बैरागी पहले लौट आया। साढ़े दस बजे रात रोहितदास बैरागी अपने घर जाने के लिए बावड़िया कला फाटक के पास पहुंचे ही थे। तभी रास्ते में तीन बदमाश अचानक सड़क पर आ गए और उनकी बाइक को रोक लिया। इसके बाद बदमाशाों ने फरियादी के सीने में चाकू मारकर 1300 रुपये नकदी लूट ली। लूट के बाद तीनों बदमाश पैदल फरार हो गए। घटना के बाद उन्होंने छोटे भाई को फोन किया। इसके बाद भाई मौके पर पहुंचे और एक निजी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। गुरुवार सुबह शाहपुरा पुलिस ने जीरो पर लूट का मामला दर्ज किया था। जब घटना स्थल का मुआयना किया तब पता चला कि यह क्षेत्र मिसरोद थाना क्षेत्र में आता है। इसके बाद केस डायरी मिसरोद पुलिस को सौंपी गई। 
विज्ञापन


एडीसीपी भदौरिया ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सूरज धुर्वे, आकाश धुर्वे और रवि यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी अंधेरे में आने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को मारपीट कर लूट करने कीरणनीति के तहल वारदात को अंजाम दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed