{"_id":"669fd6d08054d0bda8094aaf","slug":"three-miscreants-in-auto-ran-away-after-robbing-a-young-man-mobile-in-bhopal-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भोपाल में दुकान बंद कर घर जा रहे युवक का मोबाइल लूटकर भागे ऑटो सवार तीन बदमाश, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भोपाल में दुकान बंद कर घर जा रहे युवक का मोबाइल लूटकर भागे ऑटो सवार तीन बदमाश, केस दर्ज
Tue, 23 Jul 2024 09:44 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 23 Jul 2024 09:44 PM IST
सार
भाेपाल में ऑटो सवार तीन बदमाशों ने एक दुकानदार ने मोबाइल लूट लिया। उन्होंने उससे रुपये भी छीनने की कोशिश भी लेकिन, पीड़ित ने वह बैग बचा लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी भोपाल में दुकान बंद कर घर जा रहे बाइक सवार एक युवक को ऑटो में सवार तीन बदमाशों ने पीछा कर रोक लिया और जेब में रखा मोबाइल छीनकर फरार हो गए। बदमाश ने हैंडल पर टंगे बैग से रुपये निकालने का प्रयास किया था, लेकिन दुकानदार ने बदमाश को पकड़ लिया। लेकिन, उसने अपने साथी को आवाज देकर बुलाया तो युवक ने डर के कारण उसे छोड़ दिया। युवक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ऐशबाग पुलिस के मुताबिक राजेंद्र जोशी (32) पुष्पा नगर ऐशबाग में किराए से रहते हैं और प्रभात चौराहे पर पान की दुकान चलाते हैं। बीती 21 जुलाई की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे उन्होंने दुकान बंद की थी। उसके बाद बाइक लेकर अस्सी फीट रोड होते हुए घर की तरफ जा रहे थे। राजेंद्र ने गल्ले वाला बैग बाइक के हैंडल पर टांग रखा था और बीड़ी सिगरेट और अन्य सामान वाली कैरेट बाइक की पेट्रोल टंगी पर रखी थी।
विज्ञापन
रात करीब सवा बारह बजे वह पुष्पा नगर स्थित आम रोड पर पहुंचे, तभी पीछे से हरे रंग के ऑटो में सवार तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। ऑटो से उतरकर एक युवक राजेंद्र के पास पहुंचा और जेब में रखा वीवो कंपनी का मोबाइल फोन जबरन निकाल लिया। बदमाश ने हैंडल पर टंगे गल्ले को हाथ लगाया तो राजेंद्र ने उसका हाथ पकड़ लिया। इस पर बदमाश ने अपने साथी को आवाज लगाई तो एक बदमाश दौड़ते हुए उनके पास पहुंचे। हमले के डर से उन्होंने बदमाश का हाथ छोड़ दिया। बदमाशों का तीसरा साथी ऑटो स्टार्ट करके पुष्पा नगर चौराहे पर खड़ा हुआ था। दोनों बदमाश दौड़कर आटों में सवार हुए और अशोका गार्डन की तरफ भाग गए।
विज्ञापन
हुलिए के आधार पर बदमाशों की तलाश जारी
पीड़ित के अनुसार मोबाइल निकालने वाला बदमाश गोरा, लंबा, दुबला-पतला और बड़े-बड़े बाल वाला था। वह काली सफेद चौकड़ीनुमा शर्ट पहने था। दूसरा बदमाश काला दुबला-पतला था और काले रंग की हाफ टीशर्ट पहने था। घटना के समय राजेंद्र के पास मोबाइल नहीं था, इसलिए वह परिचित और मोहल्लेवालों के जानकारी नहीं दे पाए। सुबह उन्होंने पड़ोसी को घटना की जानकारी दी और बाद में थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस बताए गए हुलिए के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।
