फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   The kerala Story: Narottam Misra Clarifies The Film Will Be Tax Free In State

The Kerala Story: मध्य प्रदेश में द केरल स्टोरी रहेगी टैक्स फ्री, विवादित आदेश के बाद नरोत्तम मिश्रा की सफाई

Wed, 10 May 2023 04:42 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 10 May 2023 04:42 PM IST
सार

मध्यप्रदेश सरकार ने छह मई को द केरल स्टोरी को टैक्स फ्री किया था और चार दिन बाद ही एक नया आदेश वायरल हो गया। इसमें टैक्स फ्री के आदेश को रद्द करने की बात लिखी गई थी। हालांकि, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने साफ किया कि फिल्म टैक्स फ्री ही रहेगी। 

विज्ञापन
The kerala Story: Narottam Misra Clarifies The Film Will Be Tax Free In State
मध्यप्रदेश में 'द केरल स्टोरी' पर लगेगा टैक्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के एलान के बाद राज्य सरकार ने छह मई को द केरल स्टोरी को टैक्स फ्री किया था। चार दिन बाद ही एक नया आदेश वायरल हो गया। इसमें टैक्स फ्री के आदेश को रद्द करने की बात लिखी गई थी। हालांकि, इसके एक दिन बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने साफ कर दिया कि फिल्म टैक्स फ्री ही रहेगी। 

विज्ञापन


यह आदेश हुआ वायरल
वाणिज्यिक कर विभाग में उप-सचिव आरपी श्रीवास्तव के कथित दस मई के आदेश में कहा गया था कि विभाग के आदेश क्रमांक 1145/2023/05 (सेक्शन-1) दिनांक 06.05.2023 को राज्य शासन 10 मई 2023 के प्रभाव से निरस्त करता है। इसके बाद राज्य सरकार के फैसले पर सवाल उठने लगे क्योंकि 10 मई को कर्नाटक में वोटिंग हो रही थी। विपक्ष इस फिल्म की टाइमिंग, उसे टैक्स फ्री करने के आदेश और अब फिर टैक्सेबल करने के आदेश को राजनीति से प्रेरित बताने लगा। जब इस मुद्दे पर भ्रम फैला तो अमर उजाला ने वाणिज्यिक कर विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की। हालांकि, अगले ही दिन गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जो आदेश वायरल हुआ है, वह फेक है। द केरल स्टोरी टैक्स फ्री ही रहेगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


रिलीज के बाद से ही विवादों में 
सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी और अदा शर्मा अभिनीत फिल्म द केरल स्टोरी ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही विवादों में है। कई राज्यों में फिल्म का जमकर विरोध भी हो रहा है। बहुत से लोग 'द केरल स्टोरी' के पक्ष में भी हैं। कुछ राज्यों में इसे टैक्स फ्री किया गया है। वहीं, पश्चिम बंगाल में तो फिल्म ही प्रतिबंध लगा दिया गया है।  


शिवराज ने की थी वकालत
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छह मई को कहा था कि हम हम मध्य प्रदेश में धर्म परिवर्तन के खिलाफ पहले ही कानून बना चुके हैं। चूंकि यह फिल्म जागरूकता पैदा करती है, इस वजह से सभी को यह फिल्म देखनी चाहिए। माता-पिता, बच्चों और बेटियों को इसे देखना चाहिए। इस वजह से मध्य प्रदेश सरकार फिल्म ‘द केरल स्टोरी' को कर मुक्त करने जा रही है। यह फिल्म बताती है कि कैसे क्षणिक भावुकता के कारण ‘लव जिहाद' के जाल में फंसकर बेटियां अपनी जिंदगी बर्बाद कर लेती हैं। यह फिल्म आतंकवाद के विभिन्न रूपों को भी उजागर करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed