{"_id":"6231804b72f29054cb6846d4","slug":"the-kashmir-files-home-minister-will-go-to-jammu-to-watch-a-film-with-kashmiris-appeals-to-kamal-nath-to-watch-the-film-too","type":"story","status":"publish","title_hn":"द कश्मीर फाइल्स: गृहमंत्री मिश्रा जम्मू में कश्मीरियों के साथ देखेंगे फिल्म, कहा- कमलनाथ को भी देखनी चाहिए फिल्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द कश्मीर फाइल्स: गृहमंत्री मिश्रा जम्मू में कश्मीरियों के साथ देखेंगे फिल्म, कहा- कमलनाथ को भी देखनी चाहिए फिल्म
Wed, 16 Mar 2022 11:49 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:49 AM IST
सार
मध्यप्रदेश में द कश्मीर फाइल्स फिल्म पर भाजपा और कांग्रेस में बयानबाजी जारी है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को कहा कि वह जम्मू में कश्मीरियों के साथ फिल्म देखने जाएंगे। उन्होंने कमलनाथ से भी फिल्म देखने की अपील की है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंमध्य प्रदेश में द कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वे जम्मू में कश्मीरियों के साथ यह फिल्म देखेंगे। वहीं, मिश्रा ने कमलनाथ से भी फिल्म देखने की अपील की है।
द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री करने के बाद मध्य प्रदेश सरकार हरसंभव व्यवस्था कर रही है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे देखें। पुलिसकर्मियों को परिवार के साथ यह फिल्म देखने के लिए एक दिन की छुट्टी देने का फैसला किया गया है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ और कांग्रेस विधायकों से भी फिल्म देखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वास्तविकता को जानना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वह जम्मू में कश्मीरियों के साथ फिल्म देखेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, अपने मंत्रियों और भाजपा पदाधिकारियों के साथ-साथ उनके परिजनों के साथ बुधवार को एमपीटी ड्राइव-इन सिनेमा अशोका लेक व्यू में द कश्मीर फाइल्स फिल्म देखेंगे।
कांग्रेस ने इस फिल्म को नफरत को बढ़ावा देने वाली पहल बताया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह फिल्म को लेकर आरएसएस और भाजपा पर निशाना साध चुके हैं। दिग्विजय ने ट्वीट कर कहा था कि आरएसएस का एकमात्र एजेंडा धार्मिक उन्माद फैलाकर हिंसा को उकसाना और इस पर राजनीतिक रोटियां सेंकना है।
विज्ञापन
कश्मीरी पंडितों के बेघर होने की कहानी
अनुपम खैर और मिथुन चक्रवर्ती स्टारर फिल्म द कश्मीर फाइल्स शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म में 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों को बेघर करने की कहानी दिखाई गई है। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद से जुड़ी कई फिल्में अब तक आ चुकी हैं लेकिन अब एक ऐसी फिल्म आई है जिसमें दिखाया गया है कि कैसे आतंकियों ने कश्मीरी पंडितों को उनके घरों से भागने के लिए मजबूर कर दिया था।