फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   The issue of infighting echoed again in the Congress meeting

MP Politics: कांग्रेस बैठक में फिर गूंजा भीतरघात का मुद्दा, लोकसभा चुनाव में बड़े नेताओं को लड़ाने की मांग

Mon, 08 Jan 2024 05:51 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 08 Jan 2024 05:51 PM IST
सार

MP Politics: प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर कमेटी और स्टेट इलेक्शन कमेटी की बैठक आयोजित की गई। सभी बड़े नेता इसमें शामिल हुए। इस बैठक में लोकसभा चुनाव के साथ राहुल की यात्रा को लेकर रणनीति बनाई गई।

विज्ञापन
The issue of infighting echoed again in the Congress meeting
कांग्रेस बैठक में फिर गूंजा भीतरघात का मुद्दा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस विधानसभा चुनाव की हार से उभर नहीं पा रही है। चुनाव में हारे हुए प्रत्याशियों का दर्द हर बार बैठक में निकलकर सामने आ रहा है। सोमवार को भी प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर कमेटी और स्टेट इलेक्शन कमेटी की बैठक में कई प्रत्याशियों की टीस निकलकर बाहर आई। बैठक में शीर्ष नेताओं के सामने एक बार फिर भीतरघात का मुद्दा छाया रहा। बैठक में एक सुर में सभी नेताओं ने पार्टी के खिलाफ काम करने वालों पर कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई। इसमें प्रदेश प्रभारी जितेंद्र भवर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। 

विज्ञापन


अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं
बैठक में एक हारे हुए प्रत्याशी ने कहा कि अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होना चाहिए। जिन जिन विधानसभा प्रत्याशियों और विधायकों ने भीतरघात की शिकायत की है, उसकी जांच करवाई जाए। जांच में भितरघात के सबूत मिलें तो दोषियों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाए। इसके साथ ही बैठक में समिति के दो सदस्य और एक राष्ट्रीय सचिव ने बड़े नेताओं को चुनाव मैदान में उतारने की वकालत की। समिति के सदस्यों ने बैठक में कहा कि आज बड़े नेताओं को चुनाव में उतरना चाहिए। पार्टी ने बड़े नेताओं को सब कुछ दिया आज पार्टी को उनकी जरूरत है। 
विज्ञापन


ये रहे शामिल 
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी, भोपाल में कांग्रेस जिला अदक्षयों, जिला प्रभारियों, लोकसभा समन्वयक, मोर्चा सगठनों, विभागों और प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष की संयुक्त बैठक पीसीसी में हुई। बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार, उपनेता हेमंत कटारे, राज्य सभा सांसद राजमणि पटेल, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, कमलेस्वर पटेल,  सह प्रभारी संजय कपूर सी पी मित्तल, कुलदीप इंदौरा, संजय दत्त, जयवर्धन सिंह, फूलसिंह बरिया, शिव भाटिया, प्रियव्रत सिंह, बाला बच्चन, दीपक जोशी, योगेश यादव, विभा पटेल, जे पी धनोपिया, लखन घनघोरिया, हर्ष यादव, सुखदेव पांसे आदि भी मौजूद रहे। बैठक का संचालन प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने किया। सभी प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव  सांझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपना बूथ नहीं जीत सकते वो बड़ी बड़ी राजनीति कर रहे
कांग्रेस की बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस प्रभारी जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि एमपी कांग्रेस की नयी टीम में सिर्फ काम करने वालों को जगह मिलेगी। जो अपना बूथ नहीं जीत सकते वो बड़ी बड़ी राजनीति कर रहे हैं, ऐसे नेताओं के लिए हम सिस्टम बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed